टीवी मसाला

'मिले जब हम तुम' एक्टर Mohit Sehgal पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का हुआ निधन

Mohit Sehgal Father Passed Away: टीवी के चर्चित शो 'मिले जब हम तुम' से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर मोहित सेहगल के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर के पिता का निधन हो गया है। मोहित सेहगल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया।

Image

मोहित सेहगल के पिता का हुआ निधन

Mohit Sehgal Father Passed Away: टीवी के चर्चित शो 'मिले जब हम तुम' और 'नागिन 5' जैसे शोज में काम कर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर मोहित सेहगल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहित सेहगल के पिता विनोद सेहगल का निधन हो गया है। इस बात से उनके साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा है। मोहित सेहगल ने अपने पिता विनोद सेहगल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। फैंस के साथ-साथ कई टीवी सितारों ने दुख की घड़ी में मोहित सेहगल (Mohit Sehgal) को सपोर्ट करने की कोशिश की। पिता के लिए मोहित सेहगल की पोस्ट देख कई फैंस भी भावुक हो गए।

मोहित सेहगल (Mohit Sehgal) ने पिता विनोद सेहगल को याद करते हुए इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने पापा का हाथ थामे नजर आए। मोहित सेहगल ने पिता की खातिर कैप्शन में लिखा, "वो चीज थामी हुई है जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। वक्त है घाव भरने का और आगे बढ़ने का, अपने साथ आपका प्यार थामा हुआ है। आपकी बहुत याद आ रही है पापा।" मोहित सेहगल की पोस्ट देख दलजीत कौर सहित कई टीवी सितारों ने कमेंट किया। अदिति मलिक ने कमेंट में लिखा, "वो हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे।" वहीं दलजीत कौर ने कमेंट किया, "टाइट हग मोहित।"

फैंस ने भी मुश्किल घड़ी में मोहित सेहगल (Mohit Sehgal) की हिम्मत बढ़ाने का काम किया। एक यूजर ने लिखा, "आपके पिता की यादें हमेशा आपके दिल में रहेंगी। मजबूत रहें, आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति हैं। और आपको धैर्य व मजबूती दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article