टीवी मसाला

Mohena Kumari ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, गौरी माता के नाम पर किया बेटी का नामकरण

Mohena Kumari Baby Girl Photo: मोहिना कुमारी का एक बेटा है और अब नन्ही परी के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। अब जहां फैंस मोहिना की बेटी को देखने के लिए बेचैन हैं वहीं आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी की एक झलक साझा की है और उसका नाम भी बताया है।

Image

Mohena Kumari Baby Girl Photo

Mohena Kumari Baby Girl Photo: अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने राजन शाही द्वारा निर्मित ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की थी। एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आने के कारण, उन्हें रीवा की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि अभी कुछ महीने पहले, अभिनेत्री ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में प्यारी सि बेटी का स्वागत किया है। इससे पहले उनका एक बेटा भी है और अब नन्ही परी के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। अब जहां फैंस मोहिना की बेटी को देखने के लिए बेचैन हैं वहीं आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी की एक झलक साझा की है और उसका नाम भी बताया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टीवी अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी बेटी का नन्हा हाथ है और उसी के हाथ उनके बेट का हाथ है, जिसे वह दोनों हाथों को प्यार से सहला रही हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा "2 से 3, अब 3 से 4. अयांश की अब एक छोटी बहन है।

निश्चित रूप से थोड़ा देर हो चुकी है, लेकिन फिर भी यह हमारे जीवन में छोटी गौरीता का स्वागत कर रहा है।"

बता दें कि कैप्शन में ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम भी रिविल किया है। मोहिना कुमारी ने अपनी बेटी का नाम गौरिता रखा है। हिन्दू धर्म में माँ गौरी का ही एक दूसरा नाम है गौरिता।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article