Mission Laila Wrap up : रश्मि देसाई के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहीं रश्मि देसाई अब जल्द ही बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। रश्मि देसाई इस बार कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस निर्देशक अनूप थापा की फिल्म मिशन लैला में रश्मि देसाई राजपाल यादव की जोड़ी नजर आएगी। एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
सोशल मीडिया पर फिल्म मिशन लैला की शूटिंग रैप अप की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इन फोटो को शेयर किया है। पहली फोटो में रश्मि और राजपाल फिल्म के सभी स्टाफ के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सभी लोग कुछ डिस्कस करते दिखाई दे रहे हैं। मिशन लैला में रश्मि देसाई के अलावा राजपाल यादव, भाविन भानुशाली, वीरज राव, अतुल श्रीवास्तव, प्रदीप काबरा, सुनील पाल और गौरव शर्मा नजर आएंगे।
फिल्म को नीरव सोनी और निमित वोरा ने लिखा है। निर्देशक ने बताया कि हमने दर्शकों को कॉमेडी में कुछ नया दिखाने की कोशिश की है। ह फिल्म इस साल के अंत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
निर्देशक अनूप थापा की इस फिल्म को लेकर रश्मि देसाई ने बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो लंबे समय से एक अच्छी कॉमेडी फिल्म का इंतजार कर रही थीं, जब उन्होंने कहानी सुनी तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। वहीं राजपाल यादव का फिल्म में अहम रोल है। मनीष मिश्रा द्वारा प्रो़ड्यूज इस फिल्म का निर्माण 2 इडियट फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले शिव यादव कर रहे है।
