टीवी मसाला

Mahira Sharma ने तोड़े Paras Chhabra से सारे रिश्ते!! इंस्टाग्राम से डिलीट की रोमांटिक PICS

Mahira Sharma-Paras Chhabra Breakup: टीवी इंडस्ट्री के एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम माहिरा शर्मा (mahira Sharma) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के बीच ब्रेकअप हो गया है। माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम से पारस छाबड़ा और अपनी सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। दोनों के बीच ब्रेकअप क्यों हुआ है, यह अभी तक किसी को नहीं पता है।

Image

Mahira Sharma ने तोड़े Paras Chhabra से सारे रिश्ते!! इंस्टाग्राम से डिलीट की रोमांटिक PICS

Mahira Sharma-Paras Chhabra Breakup: टीवी अदाकारा माहिरा शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी और पारस छाबड़ा की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रही थीं, जो फैंस को काफी पसंद आती थीं। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के दौरान दोस्त बने ये दोनों सितारे जल्द ही इश्क में पड़ गए और धीरे-धीरे इनको लेकर खबरें बनने लगी। लगभग 3 सालों तक एक साथ रहने के बाद अब इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। माहिरा शर्मा ने ये कदम उठाकर फैंस को चौंका दिया है और किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर इतना बड़ा झगड़ा हो गया है कि इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।

माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को जिंदगी से किया आउट

अदाकारा माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम से पारस छाबड़ा की तस्वीरें डिलीट करके उन्हें अपनी जिंदगी से आउट कर दिया है। माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा अपने इश्क का दिल खोलकर इजहार नहीं करते थे लेकिन इन्होंने कभी इसे छुपाया भी नहीं था। बिग बॉस 13 में शामिल हुए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सबसे फेमस कपल बनकर उभरे थे लेकिन माहिरा-पारस की फैन फॉलोइंग भी कमाल की थी। हालांकि इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस निराश हो चले हैं।

माहिरा-पारस के ब्रेकअप से फैंस हुए निराश

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबर जब से सामने आई है, तब से इनके फैंस काफी निराश हैं। फैंस में इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। पारस और माहिरा में से किसी ने भी ब्रेकअप पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैंस इनके आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं कि ये क्यों अलग हुए हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article