Mukesh Kumar plan to make 3 part film based on Mahabharat: स्टार प्लस का शो और शहीर शेख द्वारा स्टारर महाभारत ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। इस टीवी शो को मुकेश कुमार सिंह द्वारा साल 2013 में डायरेक्ट किया गया था। शहीर शेख (Shaheer Sheikh) के अलावा बहुत से बड़े स्टार्स अंकित मोहन, पारस अरीर, विन राना आदि ने इस शो में अभिनय किया था। अब खबर आ रही है कि इस शो के निर्माता जल्द महाभारत (Mahabharat) को बड़े स्क्रीन पर लेकर आने वाले हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
महाभारत (Mahabharat:) टीवी शो के निर्माता मुकेश कुमार (Mukesh Kumar ) सिंह जिन्होंने हाल ही में पैन इंडिया फिल्म कंनप्पा डायरेक्ट की है ने खुलासा किया कि वह महाभारत को जल्द बड़े स्क्रीन पर लाने कि योजना बना रहे हैं। हम इसको तीन भाग में स्क्रीन पर लेकर आएंगे। ईटाइम्स से बातचीत के दौरान मुकेश कुमार सिंह ने कहा, "मैं इसे तीन भागों में बनाने की योजना बना रहा हूँ, जिसका निर्माण अगले अक्टूबर से शुरू होगा। मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही सीक्वल की योजना बना ली है। महाभारत इतनी विशाल और महाकाव्य गाथा है कि इसके सार को सिर्फ़ एक भाग में समेट पाना लगभग असंभव है। इसलिए इसका तीन भाग लाया जाएगा। इसके अलावा अब मैं ऐसे अभिनेताओं को कास्ट करना चाहता हूँ जो किरदारों पर पूरी तरह समर्पित हों।"
मकेश ने बातचित के दौरान आगे कहा कि उन्हें हिन्दू हिंदू पौराणिक कथाओं और इतिहास में काफी रुचि है। इसलिए वह महाभारत को बड़े स्क्रीन पर एक बढ़िया कास्ट और स्क्रिप्ट के साथ लाएंगे। इस बीच बता दें कि अभी हाल ही में महाभारत के 10 साल पूरे होने पर कास्ट का रीयूनियन हुआ था, जिसके तस्वीरें भी सामने आई थी।
