Roopa Ganguly on Pankaj Dheer death: टीवी शो महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। पंकज धीर को सभी लोग श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स शामिल है। सलमान खान ने भी उनको अंतिम विदाई दी। इस बीच महाभारत फेम रूपा गांगुली ने पंकज धीर की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में पंकज धीर के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं।
रूपा गांगुली ने पंकज धीर को कही ये बात
महाभारत फेम रूपा गांगुली ने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए पंकज धीर को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने कहा, इतनी कम उम्र में वो चले गए मुझे ये विश्वास नहीं हो रहा है। इस बारे में मैं क्या बोल सकती हूं। कुछ समय पहले मैंने उनसे बात की थी लेकिन उन्होंने बीमारी के बारे में नहीं बताया था। महाभारत की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए रूपा ने कहा, पंकज धीर सेट पर नीतीश भारद्वाज के बाद सबसे हैंडसम थे। मैं उन्हें मैसेज भेजकर 'मेरा सबसे हैंडसम दोस्त' कहती थी। वे जानते थे कि लोग उन्हें 'हैंडसम' कहते हैं। लेकिन वे बहुत अच्छे थे। पुनीत इस्सर (दुर्योधन) और फिरोज खान (अर्जुन) थोड़े चंचल थे, लेकिन पंकज हमेशा धीरज से काम लेते थे। जब रूपा गांगुली से पूछा गया कि उन्होंने पंकज से आखिरी बार कब मुलाकात की, तो उन्होंने कहा, 'कई साल पहले। मैं मुंबई कम समय के लिए जाती हूं। वहां जाने से पहले कुछ दोस्तों को बता देती हूं। मुझे याद है, एक बार पंकज मुझसे मिलने आए थे। दूसरी बार वे नहीं आ सके। लेकिन हम फोन पर बात करते थे।
हेमा मालिनी ने दी श्रद्धाजंलि
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी पंकज धीर को श्रद्धाजंलि दी है। हेमा मालिनी ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हेमा मालिनी ने अपने दोस्त पंकज धीर के साथ फोटोज शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज मैंने अपने बहुत प्यारे दोस्त पंकज धीर को खो दिया, और मैं पूरी तरह टूट गया हूं। 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर उन्होंने सबका दिल जीता था। वो बहुत प्रतिभाशाली एक्टर थे। कैंसर से लंबी और बहादुरी भरी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। मेरे लिए वे हमेशा बहुत मददगार रहे, मेरे हर काम में मेरा हौसला बढ़ाया और जब भी जरूरत पड़ी, मेरे साथ खड़े रहे। मुझे उनके लगातार समर्थन और मौजूदगी की बहुत कमी खलेगी। उनकी प्यारी पत्नी अनीता जी के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। वे उनकी जिंदगी की रौशनी थीं।'
