Laughter Chefs 3: कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' ने अपने दोनों ही सीजन से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। शो के दोनों ही सीजन हिट रहे और मेकर्स को बंपर टीआरपी भी दिलाई। 'लाफ्टर शेफ' में टीवी की मशहूर हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते हैं। सिर्फ यही नहीं इसमें इन्ही कलाकारों के बीच हंसी मजाक भी होता है। दोनों ही सीजन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी ने होस्ट किया। अब उड़ती उड़ती खबर हाथ लगी है कि कई टीवी स्टार्स का नाम इस शो के लिए कन्फर्म हो गया है। वहीं साथ में मेकर्स टीवी दुनिया की पॉपुलर नागिन को भी 'लाफ्टर शेफ 3' में लाने की तैयार कर रहे हैं। जानिए शो से जुड़ी अपडेट्स इस रिपोर्ट में।
शो 'लाफ्टर शेफ' (Laughter Chefs 3) के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए सीजन 3 की घोषणा कर डाली है। ये तो कन्फर्म है कि लाफ्टर शेफ 3 जल्द ही टीवी पर लौटेगा। अब खबर सामने आई है कि इस शो में दोबारा अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा और विक्की जैन नजर आएंगे। वहीं लाफ्टर शेफ 3 में दोबारा अर्जुन बिजलानी भी लौटेंगे। अभी हाल ही में अर्जुन ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम की। खास खबर तो तब सामने आई कि मेकर्स ने लाफ्टर शेफ 3 के लिए तेजस्वी प्रकाश को ऑफर भेजा है। जी हाँ, मेकर्स चाहते हैं कि तेजस्वी प्रकाश की एंट्री उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग हो।
जैसा कि आपको मालूम है कि तेजस्वी प्रकाश (तेजस्वी प्रकाश) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) काफी समय से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी को जनता का प्यार मिलता है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि ये कपल 'लाफ्टर शेफ 3' में हिस्सा लें। बता दें तेजस्वी प्रकाश 'सेलिब्रेटी मास्टर शेफ' में नजर आ चुकी हैं। तेजस्वी को दोबारा किचन में देखना फैंस के लिए खुशी की बात है। रुमर्स हैं कि शो इस साल के आखरी या 2026 में रिलीज हो सकता है। टीआरपी लिस्ट में शो को बहुत अच्छी रेटिंग मिली थी। शो 'लाफ्टर शेफ 2' के विनर रहे थे एल्विश यादव और करण कुंद्रा।
