टीवी मसाला

Laughter Chefs 2: प्यार लुटाते हुए करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को किस, देखते रह गए भारती और अली

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को सपोर्ट करने तेजस्वी प्रकाश पहुंची। इस दौरान करण ने अपनी गर्लफ्रेंड पर प्यार लुटाते हुए उन्हे नेशनल टेलीविजन पर किस कर डाला। यहाँ देखिए प्रोमो।

Image

Karan Kundrra Kiss Tejasswi Prakash

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया पसंदीदा कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को भारती सिंह के साथ-साथ शेफ हरपाल सोखी होस्ट कर रहे हैं। लोगों के पसंदीदा टीवी कलाकार अपनी कुकिंग स्किल्स से सभी को इंप्रेस करते हैं। एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, रुबिना दिलैक, अली गोनी, सुदेश लहरी, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे जैसे कई सेलेब्स 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया जिसमें करण कुंद्रा सभी के आगे तेजस्वी प्रकाश को किस करते हुए नजर आए।

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) में मम्मी स्पेशल एपिसोड होगा जिसमें सितारों की माएं कुकिंग मुकाबले का हिस्सा होंगी। इस दौरान कृष्णा अभिषेक तेजस्वी को मंच में बुलाएंगे जिसे देख अली गोनी आरती और समर्थ जुरैल पैर छूते हैं। सभी तेजस्वी का धूम धाम से स्वागत करते हैं। ऐसे में भारती करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी को 'दुधो नाहों पूतों फलों' का आशीर्वाद देकर पैर छूने की कहती है। भारती तेजस्वी को गालों पर पप्पी देती है तो करण कुंद्रा भी पीछे नहीं हटते। प्यार लुटाते हुए करण तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को गालों और चेहरे पर हर जगह किस करना शुरू कर देते हैं जिसे देख भारती की चीख निकल आती है।

फैंस करण और तेजस्वी को साथ में देख काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें 'बिग बॉस 15' के दौरान तेजस्वी और करण एक दूजे के करीब आए थे। पिछले कई सालों से दोनों साथ है और आए दिन इंटरनेट पर कपल गोल्स देते रहते हैं। दोनों की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी रहती है। फैंस भी दोनों को सात जन्मों के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article