टीवी मसाला

Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे के हाथों की 'पूरन पोली' खाते ही हुई सभी की बोलती बंद, प्रोमो देख छूटेगी हंसी

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें स्टार्स को पूरन पोली बनानी होगी। ऐसे में टीवी की मराठी मुलगी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की हाथों से बनी पूरन पोली खाकर पता नहीं क्यूँ अन्य सदस्य चुप हो गए।

Image

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने में नहीं चूक रहे हैं। शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है जिसकी खबर मिलते ही फैंस काफी उदास हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया जिसे देख हर कोई हसने लगा। प्रोमो में अंकिता लोखंडे नजर आईं जिनके हाथों से पूरन पोली खाकर शो के अन्य सदस्यों की जुबान पर मानों ताला लग गया हो। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत शेफ हरपाल से होगी जो टीवी सितारों को पूरन पोली बनाने का चैलेंज देंगे। ये देख अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) कहती हैं 'एक ही चीज थी जो मेरी मम्मी ने मुझे सिखाई और वो पूरन पोली जो अब मैं भूल चुकी हूँ। इस दौरान विक्की पूरन पोली तैयार कर रहे होंगे तो अली गोनी कहेंगे कि फट गया। गुस्से में अंकिता अली से कहेगी कि तेरा पूरन पोली फट गया होगा। फिर एक-एक कर अंकिता लोखंडे कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह को पूरन पोली खिलाती है जिसे खाते ही तीनों मूर्ति की तरह फ्रिज हो जाएंगे।

हालांकि प्रोमो में ये नहीं दिखाया कि अंकिता के हाथों की बनी पूरन पोली कैसी थी? शो 'लाफ्टर शेफ 2' का लेटेस्ट प्रोमो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इसी के साथ जुलाई के महीने में शो टीवी दुनिया को अलविदा कहेगा। इसी में से कुछ कलाकार कलर्स टीवी के नए शो पति पत्नी पंगा में नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article