टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के सौतेले बेटे करण की हुई दोबारा वापसी, हितेन तेजवानी ने बताया सच - Exclusive

Hiten Tejwani on KSBKBT 2: एकता कपूर जल्द ही अपने हिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का दूसरा पार्ट लेकर लौट रही हैं। ऐसे में जब टेली टॉक ने एक्टर हितेन तेजवानी से उनके किरदार करण की वापसी को लेकर पूछा तो क्या जवाब था जानिए इस रिपोर्ट।

Image

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Hiten Tejwani on KSBKBT 2: टीवी दुनिया का एक समय पर पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। एकता कपूर पुराने कलाकारों संग शो का दूसरा पार्ट लेकर दर्शकों के सामने जल्द आने वाली है। शो में एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी और अमर उपाध्याय मिहिर विरानी के किरदार में लौटेंगे। आए दिन शो से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट सामने आती रहती है लेकिन अब हम आपके लिए एक बड़ी खबर लेकर सामने आए हैं। एक्टर हितेन तेजवानी ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान शो में अपनी वापसी को लेकर पर्दा उठाया।

टेली टॉक/जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत में हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने कन्फर्म कर दिया है कि वो करण विरानी के रोल में 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में लौट रहे हैं। हितेन से जब शो के लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि खबरे सच है जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। पहले से ही एक्टर सीरियल 'मेरी लाइफ भव्या' के लिए शूट कर रहे हैं, ऐसे में उन्हे अब दो जगह एक साथ काम करना पड़ेगा। एक्टर का कहना है कि वो दोनों सीरियल को मैनेज कर लेंगे।

इस इंटरव्यू में हितेन ने ये भी खुलासा किया कि उनके साथ पत्नी गौरी प्रधान भी नंदनी के किरदार में लौटेंगी। सीरियल में करण और नंदनी की जोड़ी सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी है। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में नए लीड कलाकार में रोहित सुचांती और शगुन शर्मा नजर आने वाले हैं। अभी तक सीरियल की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article