Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी में धमाल मचा रही है। एकता कपूर का ये सीरियल टीआरपी में पहले नंबर पर काफी समय से कब्जा करके बैठा हुआ है। मिहिर और तुलसी का ड्रामा फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसमें नोइना का तड़का आग लगा देता है। शो में मिहिर और तुलसी अलग है लेकिन अब हर मौके पर मिहिर तुलसी के लिए अपने प्यार का इजहार करता है, लेकिन अब तुलसी मिहिर की कुर्बानी दे देगी और नोइना शांतिनिकेतन में स्वागत करेगी। इस वजह से शो में धमाकेदार ट्विस्ट आएगा।
नोइना ने बताई तुलसी को आखिरी इच्छा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अब तुलसी को नोइना की बीमारी के बारे में पता चल गया है। अब तक देखने के लिए मिला था कि अस्पताल में तुलसी की मुलाकात नोइना से होती है और वहां पर उसे पता चलता है कि नोइना को ब्लड कैंसर है और वह सिर्प तीन-चार महीने की मेहमान है। इस मौके पर नोइना अपनी आखिरी इच्छा तुलसी को बताती है और वह कहती है कि वह मिहिर से शादी करना चाहती है। नोइना की आखिरी इच्छा सुनकर तुलसी को जोरदार झटका लगता है।
google - photo credit
मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए मनाएगी तुलसी
शो में आगे दिखाया गया कि नोइना की बात तुलसी मान लेती है और वह सीधा शांतिनिकेतन पहुंच जाती है। यहां पर वह सबसे पहले मिहिर को नोइना की बीमारी के बारे में बताती है और फिर वह सबके सामने खुलासा करती है कि नोइना अपने आखिरी वक्त में मिहिर से शादी करना चाहती है। मिहिर ये बात बिल्कुल भी नहीं मानता, लेकिन तुलसी कैसे भी करके मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए मना लेती है।इस मौके पर मिहिर उसे महान बनने के लिए खरी खोटी भी सुना देता है, लेकिन तुलसी फिर भी नहीं मानती और उसे नोइना से शादी करने के लिए कहती है।

Twitter- photo credit
