टीवी मसाला

'बीच ऑडिशन में...' रुपाली गांगुली को पहली नजर में राजन शाही ने किया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस ने बताया शॉकिंग किस्सा

Rupali Ganguly On Rajan Shahi: हाल ही में रुपाली गांगुली ने खुलासा किया है कि राजन शाही एक बार उन्हें ऑडिशन के बीच से बाहर कर चुके हैं. राजन शाही ने उनका ऑडिशन रोक दिया था. ऐसे में वह कैसे राजन शाही की फेवरेट एक्ट्रेस बनीं? आइए आपको बताते हैं.

Image

google- photo credit

Rupali Ganguly On Rejection: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीआरपी क्वीन बनी हुई हैं. रुपाली गांगुली हिट शो अनुपमा को लीड कर रही हैं. राजन शाही के इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसी शो ने अनुपमा को टीवी की नंबर एक एक्ट्रेस बना दिया है, लेकिन ये भी सच है कि आज बेशक राजन शाही के लिए रुपाली गांगुली काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन एक समय पर उन्होंने रुपाली गांगुली को रिजेक्ट कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद रुपाली गांगुली ने अपने ब्लॉग में किया. रुपाली ने बताया कि कैसे राजन शाही ने बीच ऑडिशन से उन्हें बाहर कर दिया था लेकिन उनकी जिद्द की वजह से वह वापिस आ पाईं.

राजन शाही ने रुपाली गांगुली को किया था रिजेक्ट

हाल ही में फराह खान ने अपना नया यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया, जो रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के साथ है. इस वीडियो में रुपाली ने अपनी टीवी जर्नी का मजेदार किस्सा सुनाया, जिसमें वह राजन शाही से रिजेक्ट हो गई थीं. वीडियो में पहले फराह खान बताती हैं कि वह रुपाली गांगुली के पिता को जानती हैं. अनिल गांगुली बहुत बड़े फिल्म मेकर थे इसके बाद वह रुपाली से पूछती हैं कि उनकी एंट्री टीवी पर कैसे हुईं? वह तो फिल्मों में ट्राई कर रही थीं.

कैसे हुई राजन शाही के शो में रुपाली गांगुली की एंट्री

इस पर रुपाली गांगुली ने बताया कि वह एक्टिंग छोड़कर कैटरिंग में चली गई थीं क्योंकि कैटरिंग में पैसा अच्छा होता है लेकिन एक्टिंग का कीड़ा गया था और वह थिएटर भी साथ में कर रही थीं. रुपाली ने कहा कि मैं जनक टोपरणी और दिनेश कपूर के साथ थिएटर कर रही थीं और वहीं पर शायद शोभा डे ने मुझे दाखा और मुझे शो सुकन्या ऑफर कर दिया. उससे पहले ही राजन शाही का शो 'दिल है की मानता नहीं' शुरू हो गया. मैं उस शो के ऑडिशन के लिए गईं, लेकिन उन्होंने मुझे ऑडिशन के बीच में ही कहा ठीक है और मैं बाहर आ गई. मुझे बाद में पता चला था कि वो डबल रोल था और तब मैंने अगले दिन जिद्द करके फिर से ऑडिशन दिया.' रुपाली ने बताया कि अगले दिन उन्हें मौका मिला लेकिन उनसे करीब 3-3.5 घंटे तक 7 से 8 सीन करवाए गए थे. इसके बाद ही उन्हें शो में कास्ट किया गया.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article