टीवी मसाला

YRKKH फेम राहुल शर्मा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सड़क हादसे में हुई परिवार के सदस्य की मौत; भावुक दिखे एक्टर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rahul Sharma Nephew Dies In Road Accident: टीवी के पॉपुलर एक्टर राहुल शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, राहुल शर्मा के भतीजे का निधन हो गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rahul Sharma Nephew Dies In Road Accident: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अंशुमान का किरदार अदा कर सबका दिल जीतने वाले राहुल शर्मा हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। राहुल शर्मा और उनके परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। एक्टर ने बताया कि बीते 19 मार्च को उनके भतीजे श्रेयांश शर्मा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने वीडियो में बताया कि जब उन्होंने अपने भतीजे के शव को देखा तो वह अंदर से टूट गए। राहुल शर्मा ने वीडियो साझा कर अपने फैंस को भी गाड़ी ठीक से चलाने की सलाह दी। एक्टर ने बताया कि इस हादसे से पूरा परिवार शोक में है।

राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने अपने वीडियो के शुरुआत में बताया कि ये उनके लिए बताना बहुत जरूरी है। राहुल शर्मा ने कहा, "19 मार्च के दिन जो घटना हुई, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। 19 मार्च को आईआईटी मुंबई के कुछ छात्र लोनावला घूमने निकले, सनराइज देखकर वापस लौट रहे थे। एक आम घटना थी, जो हर जगह होती है जब हम लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जाते हैं। लेकिन जो उसके बाद हुआ, वो बिल्कुल भी आम नहीं था। तीन कार थी, जो उसमें से सबसे आगे वाली कार थी। उसका हादसा हुआ और उसमें मौजूद लोगों की मौत हो गई। उसमें मेरा भतीजा श्रेयांश शर्मा और दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो जाती है। कॉल आती है और मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा। जो दूरी थी वो बहुत मुश्किल लगी उस दिन। उससे ज्यादा मुश्किल कार से अस्पताल जाने का सफर था।"

राहुल शर्मा (Rahul Sharma) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल के लोगों ने उन्हें कुछ तस्वीरें देखने के लिए कहा और जब उन्होंने वो फोटोज देखीं तो उन्हें ऐसा लगा जैसे अंदर से किसी ने उन्हें हिला दिया है। राहुल शर्मा ने घटना के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब मैंने शव को देखा तो, भगवान वो दिन किसी को न दिखाए। हमारे मां-बाप बोलते हैं कि गाड़ी ध्यान से चलाओ, तेज मत चलाओ। लेकिन हम वो नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब भी कोई आपको उकसाए तो ध्यान मत देना, नजरअंदाज कर देना। काश ये चीज उस दिन उन लोगों ने नजरअंदाज न की होती। अगर वो नहीं किया होता तो आज ये स्थिति नहीं होती। उसकी मां आज तक मानने के लिए तैयार नहीं है। 200 से 400 लोग इससे उबर नहीं पा रहे।" राहुल शर्मा ने बताया कि वह 4 साल से अपने भतीजे से नहीं मिले थे। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस से विनती की कि आप लोग बहुत कीमती हो, कृप्या ऐसी रैश ड्राइविंग या प्रतियोगिता मत करना।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article