Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। कल टीवी पर पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया जो देखने में काफी मजेदार था। फैंस भी सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को याद कर तारीफ कर रहे हैं। एकता कपूर के इस सीरियल के पहले एपिसोड में ही ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो गई। नई शुरुआत के दिन ही तुलसी और विरानी खानदान में जमकर तमाशा देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पहले एपिसोड का रिव्यू।
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) कि शुरुआत तुलसी विरानी से होती है जो अपनी और मिहिर की 38वीं सालगिरह की पूजा कर रही होती है। फिर एक एक कर तुलसी अपने आइकोनिक अंदाज के साथ पूरे परिवार से परिचय कराती है जिसमें नए और पुराने चेहरे देखने को मिले। तुलसी की काकी दक्षा विरानी बुढ़ापे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं। करण आज भी मां तुलसी के पल्लू से बंधा हुआ है और साथ ही पत्नी गौरी से भी बेहद प्यार करता है। इन सब के बीच गायत्री तुलसी को आज भी ना पसंद करती है जो आगे चलकर विरानी खानदान की नीवं हिला देगी।
ऑनस्क्रीन स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) की जोड़ी काफी अच्छी है। इसी के साथ पहले एपिसोड में सीरियल की पुरानी क्लिप्स दिखाई जो हर किसी के मन में यादों को ताजा कर गई। तुलसी के तीनों बच्चे अंगद, ऋतिक और परी एक दूजे से अलग है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि आगे चलकर कहानी विरानी खानदान के इन तीनों बच्चों के इर्द गिर्द घूमने वाली है। मेकर्स धीरे धीरे पते खोलेंगे लेकिन पहला एपिसोड आप इन्ट्रोडक्शन था जिसमें सभी से मिलाया गया। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखा जा सकता है कि एकता कपूर ने इसे हिट कराने कमर कस ली है और इसका सबूत पहला एपिसोड था।
