टीवी मसाला

Barkha Bisht के हाथ लगा नया लीगल ड्रामा, अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से खत्म होगा नोयना का किस्सा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Barkha Bisht Got Legal Drama: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक नया शो लगा है, जो कि एक कोर्टरूम ड्रामा है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Barkha Bisht Got Legal Drama: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। बरखा बिष्ट इन दिनों 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बतौर नोयना नजर आ रही हैं। उनके किरदार को भले ही लोग ज्यादा प्यार नहीं करते, लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जाता है। बरखा बिष्ट ने नोयना के तौर पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) के हाथ एक नया ड्रामा लगा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही एक लीगल ड्रामा में नजर आ सकती हैं, जो कि अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा। इस ड्रामा में उनके साथ-साथ एक्टर राजीव खंडेलवाल और आमिर अली भी नजर आने वाले हैं।

बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) के अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा का नाम 'अमर विश्वास' है, जो कि पावर, क्राइम और जस्टिस के इर्द-गिर्द घूमेगा। बताया जा रहा है कि शो में राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वह इस कोर्टरूम ड्रामा में बतौर अमर नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर रवि बहल और आमिर अली शो में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। बरखा बिष्ट भी 'अमर विश्वास' में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी, उनका किरदार इस ड्रामे की कहानी को दिलचस्प मोड़ देगा। 'अमर विश्वास' से उनका नाम जुड़ते ही ये अटकलें लगने लगीं कि क्या अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से नोयना का किस्सा खत्म हो जाएगा। लेकिन इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। दूसरी ओर सीरियल में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स को देख कहा जा सकता है कि अब तुलसी और नोयना की तकरार दर्शकों को देखने को मिलेगी।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा ये ट्विस्ट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो तुलसी शांति निकेतन में वापसी कर चुकी है, जिससे नोयना का वहां रहना अब मुश्किल होने वाला है। हालांकि तुलसी ने पहले भी मिहीर को नोयना से शादी करने की सलाह दी थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी की मौजूदगी में नोयना की कहानी क्या मोड़ लेती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article