टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: लीड एक्टर बन धाकड़ एंट्री मारेंगे Kushal Tandon, गिरती TRP को देंगे सहारा

Kushal Tandon Ready To Enter In Kumkum Bhagya: एकता कपूर के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' को लेकर खबर है कि जल्द ही इसमें नए हीरो की एंट्री हो सकती है। वह नया हीरो कोई और नहीं बल्कि कुशाल टंडन हैं जो जबरदस्त एंट्री के साथ गिरती टीआरपी को भी सहारा दे सकते हैं।

Image

'कुमकुम भाग्य' में नए लीड के तौर पर एंट्री करेंगे कुशाल टंडन

Kushal Tandon Ready To Enter In Kumkum Bhagya: एकता कपूर के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बीते कई सालों से कब्जा किया हुआ है। शब्बीर आहलुवालिया और सृति झा के साथ शुरू हुई 'कुमकुम भाग्य' की ये कहानी अभी अबरार काजी और राची शर्मा के कंधों के सहारे आगे बढ़ रही है। लेकिन 'कुमकुम भाग्य' को लेकर खबर थी कि शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स इसमें लीप लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद स्टोरी नए सिरे से शुरू होगी। वहीं अब 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के लिए एक हैंडसम हंक का नाम भी सामने आया है जो सीरियल में लीड एक्टर बन इसकी टीआरपी और कहानी को नया रुख दे सकता है।

टीवी के वो हैंडसम हंक कोई और नहीं बल्कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) हैं, जो पहले भी एकता कपूर के कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एकता कपूर शो में कुशाल टंडन को कास्ट करना चाहती हैं। सूत्र ने इस सिलसिले में बताया, "प्रोड्यूसर एकता कपूर कुशाल टंडन को कास्ट कना चाहती हैं, क्योंकि नई स्टोरीलाइन के हिसाब से वह सीरियल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। फीमेल लीड की तलाश भी जारी है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सप्ताह ही एक्ट्रेस भी तय कर ली जाएगी। प्रोड्यूसर अगले महीने तक शो के नए चैप्टर का परिचय कराने की फिराक में हैं। ये एक नई स्टोरीलाइन के साथ रोमांटिक सागा होने वाला है।"

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर कहा गया था कि शो से अबरार काजी का पत्ता कट जाएगा। हालांकि बाद में खबर आई कि अबरार काची और राची शर्मा दोनों ही शो में रहेंगे, लेकिन उनकी राहें अलग-अलग हो जाएंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स नए कलाकारों के साथ स्टोरी को कैसे नया रुख देते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article