Kunickaa Sadanand Get Death Threat: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आई कुनिका सदानंद अपने बेबाक बयान की वजह से चर्चा में रहती हैं। कुनिका सदानंद ने कुछ समय पहसे ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि जिस आदमी ने एक एक्ट्रेस ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ा है, लो मुख्यमंत्री बन गया है। इसी तरह का बयान कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया, जो अब विवादों में आ गया है। पीएम मोदी पर बयान देने के बाद कुनिका ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उन्हें कई लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: दादी सा की बर्थडे पार्टी में कृष को पड़ेगा तमाचा, होश खोएंगे अरमान-अभिरा)
कनिका सदानंद का पीएम मोदी पर बयान
कुनिका सदानंद ने अपने थलापति विजय वाले पोस्ट पर ही रिएक्शन देते हुए लिखा, 'एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी पत्नी को फाइनैंशियल या इमोशनल सिक्यॉरिटी के बिना छोड़ दिया, वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। नारी वंदन।' पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा कमेंट करना कुनिका सदानंद के लिए भारी पड़ गया। कुनिका लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एबीपी से खास बातचीत में किया है। कनिका ने कहा कि इसी कॉमेंट की वजह से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। (ये भी पढ़ें: Karan Patel की पत्नी Ankita Bhargava के घर में घुसे 2 अनजान आदमी, दिन दहाड़े पिता को बनाया निशाना)
kunickaa sadanand (instagram)
