Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: दादी सा की बर्थडे पार्टी में कृष को पड़ेगा तमाचा, होश खोएंगे अरमान-अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके होने वाले हैं। सीरियल में कृष को थप्पड़ पड़ने वाला है और वो थप्पड़ आर्यन मारेगा। इस बीच अरमान और अभिरा रोमांस में डूब जाएंगे।

Authored by: कविताUpdated May 15 2026, 17:16 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा धमाका, कृष को पडे़गा तमाचाImage Credit : Instagram01 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा धमाका, कृष को पडे़गा तमाचा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान पास आ रहे हैं लेकिन पोद्दार हाउस के तमाशे खत्म नहीं हो रहे हैं। शो में जल्द ही कावेरी पोद्दार के जन्मदिन की पार्टी होने वाली है और इस पार्टी में अरमान अभिरा फिर से रोमांस में खो जाएंगे, लेकिन इस बीच ड्रामा भी होगा। अरमान और अभिरा के सामने कृष और आर्यन अपनी हद पार करेंगे, जिस वजह से कावेरी पोद्दार का जन्मदिन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

कावेली स्टाइल में मनेगा कावेरी पोद्दार का जन्मदिनImage Credit : Instagram02 / 07

कावेली स्टाइल में मनेगा कावेरी पोद्दार का जन्मदिन

कावेरी पोद्दार का जन्मदिन अरमान और अभिरा कव्वाली स्टाइल में मनाने वाले हैं। इस पार्टी में अभिरा फुल अनारकली सूट पहने हुए दिखाई देंगी और अरमान भी शेरवानी में दिखेंगे। दोनों ने सिर पर टॉपी पहनी होगी, जो कव्वाली में पहनी जाती है।

प्यार में डूबेंगे अरमान और अभिराImage Credit : Instagram03 / 07

प्यार में डूबेंगे अरमान और अभिरा

पोद्दार हाउस के हर फंक्शन में अरमान और अभिरा थोड़ी देर के लिए रोमांस में जरूर डूब जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही होगा। अरमान और अभिरा प्यार में डूब जाएंगे। दोनों पार्टी और सब लोगों को भूलकर खुद में खो जाएंगे। इस तस्वीर में दोनों करीब दिख रहे हैं।

अरमान की आंखों में खोएगी अभिराImage Credit : Instagram04 / 07

अरमान की आंखों में खोएगी अभिरा

इस मौके पर अरमान और अभिरा एक दूसरे की आंखों में खो जाएंगे। इस तस्वीर में अभिरा लंबी स्माइल के साथ अरमान की आंखों में देख रही हैं और उसके चेहरे पर स्माइल है। अरमान की आंखें भी अभिरा को देखकर चमक उठी है। दोनों इस तस्वीर में फरफेक्ट गोल दे रहे हैं।

रोमांटिक डांस करेंगे अरमान और अभिराImage Credit : Instagram05 / 07

रोमांटिक डांस करेंगे अरमान और अभिरा

कावेरी पोद्दार की पार्टी में अरमान और अभिरा को रोमांस बहार निकलेगा। दोनों इस आउटफिट में भी रोमांटिक डांस करेंगे। इस दौरान अरमान की बाहों में अभिरा होगी और दोनों शर्म से लाल होंगे। इस तस्वीर में अभिरा अरमान की बाहों में ही है और अरमान ने अपनी पत्नी को काफी टाइट पकड़ा हुआ है।

पार्टी में होगा ड्रामाImage Credit : Instagram06 / 07

पार्टी में होगा ड्रामा

कावेरी पोद्दार की बर्थडे पार्टी में जमकर ड्रामा होगा। अभिरा के सामने ही कृष दिशा को खूब सुनाएगा। वह उसे अपने पैर की जूती बताएगा और दिशा की इतनी बेइज्जती आर्यन बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। आर्यन सबके सामने अपने बड़े भाई को जोरदार थप्पड़ मार देगा। ये थप्पड़ खाकर कृष के होश उड़ जाएंगे, लेकिन कोई आर्यन को गलत नहीं कहेगा।

अभिरा अरमान के सामने कावेरी पोद्दार का फूटेगा गुस्साImage Credit : Instagram07 / 07

अभिरा अरमान के सामने कावेरी पोद्दार का फूटेगा गुस्सा

इस पार्टी में कावेरी पोद्दार का गुस्सा निकलेगा। कावेरी पोद्दार सबके सामने कृष को सुनाएगी। कावेरी सबके सामने आर्यन को ही गलत बताएगी। वह आर्यन से कहेगी कि वह कृष से माफी मांगे। तब अरमान आर्यन का साथ देगा। इस मौके पर अरमान कृष को ही गलत बताएगा। हालांकि, अभिरा आर्यन को गलत बताएगी। वह बोलेगी कि वॉयलेंस किसी चीज का रास्ता नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!