टीवी मसाला

Kundali Bhagya Twist : करण- प्रीता का होगा मिलन, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 6, 2023, 12:56 PM IST

Kundali Bhagya Twist : श्रद्धा आर्या और शक्ति आनंद का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में एक तरफ राजवीर और शौर्य के बीच में जमकर झगड़ा चल रहा है। दूसरी तरफ प्रीता अपने बेटे से मिलने के लिए लूथरा ऑफिस पहुंचती हैं।

Image

Kundali Bhagya Twist (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Twist : जीटीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लाने वाले हैं। एक तरफ जहं दर्शक प्रीता और करण के एक होने का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शौर्य और राजवीर की आपशी दुश्मनी बढ़ रही है। दोनों एक- दूसरे से बेहद नफरत करते हैं। राजवीर ने करण के कहने पर लूथरा बिजनेस ज्वाइन कर लिया है। आज के एपिसोड की शुरुआत राजवीर, शौर्य और करण साथ में ऑफिस पहुंचते हैं। ऑफिस में करण शौर्य और राजवीर को अपना बिजनेस आइडिया देने के लिए कहता है।

राजवीर और शौर्य दोनों अपना बिजनेस आइडिया सुनाते हैं। करण को राजवीर का आइडिया पसंद आता है। वो उसकी तारीफ करता है। शौर्य से राजवीर की तारीफ बर्दाशत नहीं होती है और वो मीटिंग रूम से चला जाता है। शौर्य राजवीर को लेकर परेशान होता है और उसे निधि तभी कॉल करती है। निधि कहती हैं कि तुम्हें राजवीर से अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहिए।

करण के सामने आया राजवीर का सच

वहीं, प्रीता राजवीर को लंच देने के लिए लूथरा के ऑफिस पहुंचती है। क्या फिर से करण और प्रीता की मुलाकात होगी। प्रीता की मुलाकात करण के ऑफिस में राजवीर से होती है। राजवीर प्रीता को मां बुलाता है। राजवीर प्रीता का बेटा है। ये बात सुनकर करण को सदमा लगता है। करण सोचता है कि वो राजवीर से पूछेगा कि प्रीता का मां क्यूं बुला रहा है। दोनों का क्या रिश्ता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में बहुत सारा ड्रामा और धमाल होने वाला है। क्या राजवीर करण को माफ करके अपना पिता का दर्ज देगा। क्या वो इतने सालों की नफरत को इतनी आसानी से भुला देगा। फैंस करण और प्रीती की मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article