टीवी मसाला

Kumkum Bhagya बंद होने से पहले इस एक्टर ने कहा शो को अलविदा, एकता कपूर से काट ली कन्नी

Kumkum Bhagya This Actor Exit From Ekta Kapoor Show: टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो बीते 11 सालों से छाया हुआ था, लेकिन जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' पर ताला लगने वाला है। इससे पहले ही एक और एक्टर ने 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कह दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जी 5

Kumkum Bhagya This Actor Exit From Ekta Kapoor Show: टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब कब्जा किया हुआ था। 'कुमकुम भाग्य' बीते 11 सालों से टीवी पर राज कर रहा है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर के इस शो को लेकर चौंकाने वाली खबर आई। 'कुमकुम भाग्य' पर मेकर्स ने ताला लगाने का फैसला कर लिया है और आने वाली 7 सितंबर को 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) का आखिरी एपिसोड रिलीज होगा। लेकिन शो के रैपअप होने से पहले ही इसे एक और झटका लगा है। दरअसल, 'कुमकुम भाग्य' के बंद होने से पहले एक एक्टर ने शो छोड़ दिया है।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) सीरियल में शिवांश और प्रार्थना की जिंदगी में आए दिन नये तूफान आ रहे हैं। इन सबके बीच सीरियल में रौनक का किरदार अदा करने वाले अक्षय बिंद्रा ने 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कह दिया है। सीरियल को लेकर ये भी खबर आ रही है कि 'कुमकुम भाग्य' का अंत होने से पहले ही जावेरी परिवार को किनारे कर दिया जाएगा। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि अक्षय बिंद्रा के साथ-साथ अभी और भी कलाकार 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कह सकते हैं।

बता दें कि एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में शिवांश और प्रार्थना यानी नमिक पॉल और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होती है। सीरियल में यूं तो नमिक पॉल ने ग्रे शेड कैरेक्टर के तौर पर एंट्री की थी। लेकिन प्रणाली राठौड़ के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को इस कदर पसंद आ गई कि मेकर्स ने शो की कहानी का रुख ही मोड़ दिया। 'कुमकुम भाग्य' भले ही बंद होने की कगार पर है, लेकिन दर्शक इस बात से बेहद मायूस हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article