टीवी मसाला

Jhanak के बाद फिर से TV पर धाकड़ वापसी के लिए तैयार हैं Krushal Ahuja, इस एक्ट्रेस के साथ फर्माएंगे इश्क

Krushal Ahuja Ready To Make Comeback On TV With This Actress: टीवी के मशहूर एक्टर कृषाल आहूजा ने 'झनक' का अनिरुद्ध बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं अब वह नए सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। कृषाल आहूजा के हाथ हाल ही में नया शो लगा है।

Image

फोटो क्रेडिट- कृषाल आहूजा इंस्टाग्राम

Krushal Ahuja Ready To Make Comeback On TV With This Actress: टीवी के मशहूर एक्टर कृषाल आहूजा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त हचान बनाई है। कृषाल आहूजा ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया। लेकिन 'झनक' का अनिरुद्ध बनने के बाद कृषाल आहूजा की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। हालांकि लीप के कारण कृषाल आहूजा को शो को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन खास बात तो यह है कि उनके फैंस को कमबैक के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कृषाल आहूजा के हाथ नया शो लगा है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) इस बार कलर्स टीवी पर नए शो के साथ धूम मचाते दिखाई देंगे। उनके हाथ नया शो लगा है, जिसका नाम 'बिंदी' है। कृषाल आहूजा का ये अपकमिंग शो स्टार का के चर्चित सीरियल चिन्नी का रीमेक होगा, जिसे पल्की मल्होत्रा प्रोड्यूस करती दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृषाल आहूजा सीरियल में एक्ट्रेस राधिका मुत्तुकुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। हालांकि इस बात पर अभी तक कृषाल आहूजा और राधिका मुत्तुकुमार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) के कमबैक पर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। हालांकि यूजर का रिस्पॉन्स देखकर कहा जा सकता है कि शो का नाम उन्हें पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, "बस शो का नाम पसंद नहीं आया। कृषाल आहूजा को फिर से किसी शो में देखने का मौका मिलेगा। बेहद खुश हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कृषाल आहूजा के लिए उत्साहित हूं, लेकिन शो का नाम सही नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article