टीवी मसाला

Exclusive: 'झनक' से नहीं कटा है हिबा नवाब-कृषाल आहूजा का पत्ता? खुद प्रोड्यूसर बोले- कोई छोड़कर नहीं गया...

Exclusive Saibal Banerjee On Hiba Nawab And Krushal Ahuja Exit From Jhanak: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' को कृषाल आहूजा और हिबा नवाब ने अलविदा कह दिया है। लेकिन हाल ही में टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर ने बताया कि कोई भी शो 'झनक' छोड़कर नहीं गया है।

Image

'झनक' से नहीं कटा है हिबा नवाब और कृषाल आहूजा का पत्ता?

Exclusive Saibal Banerjee On Hiba Nawab And Krushal Ahuja Exit From Jhanak: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'झनक' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब लीप के साथ 'झनक' में नई कहानी की शुरुआत होने वाली है। लेकिन लीप से पहले हिबा नवाब और कृषाल आहूजा जैसे कई कलाकारों ने 'झनक' (Jhanak) को अलविदा कह दिया। वहीं उनकी जगह कुछ नए सितारों ने शो में एंट्री की है। लेकिन टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान 'झनक' के प्रोड्यूसर सायबाल बनर्जी (Saibal Banerjee) ने बताया कि कोई भी शो छोड़कर नहीं गया है, ये पूरी तरह से बकवास है। उन्होंने अपने इस बयान का कारण भी साझा किया।

सायबाल बनर्जी (Saibal Banerjee) ने 'झनक' (Jhanak) में आए लीप पर खुलकर बात की। उन्होंने हिबा नवाब और कृषाल आहूजा के शो छोड़ने पर भी रिएक्शन दिया। सायबाल बनर्जी ने कहा, "हम अभी के अनिरुद्ध और झनक के बारे में अब बात नहीं करेंगे। उस कहानी का अंत हो चुका है। अब पूरा ध्यान 20 साल के बाद के सफर के बारे में है क्योंकि उनकी कहानी अभी शुरू हो रही है। इसीलिए नए किरदारों की एंट्री हुई है। ये 'शो छोड़ने' से जुड़ी चीजें पूरी तरह बकवास हैं। किसी ने शो नहीं छोड़ा है। ये एक सोच-समझ के साथ लिया गया फैसला है एक कहानी को दूसरी कहानी की ओर ले जाने का। बस यही है जो है। और इसीलिए मैं भी यही कहूंगा कि बदलाव प्रकृति की प्रवृत्ति है।"

बता दें कि 'झनक' (Jhanak) में लीप आने पर दर्शकों को ज्यादा खास खुशी नहीं हुई। वहीं नए सितारों की एंट्री पर भी मेकर्स को दर्शकों ने जमकर लताड़ा। इस बात पर अपना रिएक्शन देते हुए सायबाल बनर्जी ने कहा, "खैर हमारे देश में लोग नेताओं के बारे में, प्रधानमंत्री के बारे में और मुख्यमंत्री के बारे में भी लिखते हैं, कोई नहीं बचता है। अगर हम सभी चीजों को गंभीरता से लेने लगे तो हम हमारी समझ खो देंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article