Kratika Sengar Diwali Post: मशहूर कलाकार पंकज धीर( Pankaj Dheer) ने करीब एक हफ्ते पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। पंकज धीर की मौत से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों से लेकर परिवार के लोगों तक हर कोई उनके जाने का गम मना रहा है। अपने पिता के जाने से एक्टर निकितन धीर भी काफी परेशान हैं। पापा की मौत के बाद परिवार में दिवाली नहीं मनाई गई। लेकिन, पंकज धीर की पुत्रवधू ने दिवाली पर शगुन के नाम का दिया जलाया और अपने ससुर को याद किया। दिवाली पर कृतिका सेंगर ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस और पंकज धीर की पुत्रवधू कृतिका सेंग( Kratika Sengar) र ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली पर कुछ पोस्ट किया। हाथ में शगुन का एक दिया लेकर कृतिका ने अपने दिवंगत ससुर को याद किया। अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृतिका ने लिखा, "जब आपका कोई अपना चला जाता है, तब पता चलता है कि त्योहार कितने भारी होते हैं।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी जोड़ा है। कृतिका सेंगर निकितन धीर( Nikitin Dheer) की पत्नी है, दोनों अपने दिवंगत पिता पंकज धीर के बेहद करीब थे।

Kratika Sengar Post
बताते चले कि पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि पहले उनका कैंसर ठिक हो गया था, लेकिन वह फिर से उभर आया। कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते पंकज धीर हार गए। 15 अक्टूबर को एक्टर का निधन हो गया। पंकज धीर को उनके फेमस किरदार 'कर्ण ' के नाम से जाना जाता था। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार किया था। जिससे वह काफी फेमस हुए थे। बता दें कि उनके घर में एक बेटा-बहू, पत्नी और एक पोती है। पंकज धीर ने फेमस फिल्मों में भी काम किया है, उन्हीं के तरह उनके बेटे भी फेमस एक्टर हैं। जिन्हें चेन्नई एक्सप्रेस के थनगाबली के नाम से भी जाना जाता है। दूसरी तरह कृतिका सेंगर टीवी की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
