Khushi Mukerjee Shouting on Mumbai Roads: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ( Khushi Mukerjee) जो अपने बोल्ड स्टाइल और अनोखे ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर झगड़ा करती हुई स्पॉट हुई। दिवाली के करीब की एक वीडियो है जिसमें खुशी सड़क पर नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी एक दुकान के बाहर रखे पटाखे उठाकर फेंक रही है। इसे फेंकते हुए वह कहती नजर आ रही है 'मनाओ दिवाली'। खुशी की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है, वह एक-एक कर सभी पटाखों को फेंक देती है। उसे समझाने के लिए पुलिस भी वहाँ पर आ जाती है।
सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कैसे खुशी मुखर्जी ( Khushi Mukherjee) सड़क पर खड़े होकर गुस्सा कर रही है। एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी पहनी हुई है और साइड में उनकी गाड़ी खड़ी है। वीडियो में खुशी कहती सुनाई दे रही है कि मेरी गाड़ी ठोक दी, अब देखती हूं दिवाली कैसे मनाते हो। वह साइड में दुकान के बाहर रखे हुए पटाखे उठाती है और फेंकना शुरू कर देती है। खुशी बार-बार यही कहती सुनाई दे रही है कि ये पटाखे बैन है तो इन्हें क्यों बेच रहे हो। तभी एक पुलिस ऑफिसर वहां पहुंचता है और मामले पर बात करता है।
खुशी बताती है कि इनकी दुकान के सामने मेरी गाड़ी ठोककर गया, रिक्से वाला, तभी दुकानदार कहता है कि ये हमारी जिम्मेदारी थोड़ी है। हालांकि पुलिस के समझाने पर भी खुशी नहीं मानती है और वह पटाखे फेंककर दुकान का नुकसान कर देती है। पीछे से लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है जो कह रहे हैं कि इसे जाने के लिए बोल दो, नहीं तो मार खाकर जाएगी।
इस वीडियो को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह सब ड्रामा जानबूझकर किया जा रहा है। कमेन्ट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि ये सब अटेन्शन के लिए किया जा रहा है और वह बिग बॉस ( Bigg Boss) में आना चाहती है। हालांकि पूरा मामला क्या है इसकी सच्चाई आना अभी बाकी है।
