टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi Season 13: रोहित शेट्टी इस दिन देंगे टीवी पर दस्तक, खतरों से करेंगे खिलाडियों का बुरा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 11:26 AM IST

Khatron Ke Khiladi Season 13 release date: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी 13 को टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए रिलीज डेट मिल गई है। इस न्यूज के मिलते ही फैंस अपने फेवरेट सेलेब को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस खास रिपोर्ट से जानिए शो से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Image

Khatron Ke Khiladi Season 13 release date: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी 13 को टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए रिलीज डेट मिल गई है। इस न्यूज के मिलते ही फैंस अपने फेवरेट सेलेब को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इस खास रिपोर्ट से जानिए शो से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Khatron Ke Khiladi Season 13 release date: कलर्स टीवी के मशहूर शो खतरों के खिलाडी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो को हर बार की तरह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ही होस्ट करेंगे। सभी कंटेस्टेंट केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो को लेकर नई अपडेट सभी दर्शकों को लेकर मिलती रहती हैं। हाल ही में खबर मिली है कि शो को टीवी पर रिलीज होने की डेट मिल गई है। इस खास रिपोर्ट में जानिए शो से जुडी सारी डिटेल्स।

इस दिन शो होगा टेलीकास्ट

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी सीजन 13 को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो से जुडी खबर सामने आ रही है की रोहित शेट्टी 15 जुलाई को टीवी पर दस्तक देंगे। इसी के साथ दर्शक शो को टीवी पर रात 9 बजे हर शनिवार और रविवार देख सकते हैं। टीवी के साथ-साथ शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा। इस न्यूज को सुन फैंस खुशी से झूम रहे हैं। शो में इस बार खतरों का डोज सभी को काफी देखने को मिलेगा। साथ ही शो में एक से बढ़ एक खिलाडी एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर भी आएंगे। हाल ही में शो से जुडी एक और खबर सामने आई है की फैजल शेख और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शो में गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे।

इन कंटेस्टेंट का कट चुका है पत्ता

शो को लेकर सभी डिटेल्स सोशल मीडिया पर रिलीज होती रहती है। अभी तक शो से पांच लोगों का पत्ता कट चुका है यानी वो शो से एलिमिनेट हो गए हैं। इस लिस्ट में अंजुम फकीह, अंजलि, डेजी शाह, रूही चतुर्वेदी और रोहित रॉय कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। शो के कंटेस्टेंट अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तस्वीरों में कंटेस्टेंट के शरीर पर टास्क करते हुए चोटों के निशान दिखते रहते हैं। अब देखना ये होगा की क्या ये शो टीवी पर हिट हो पाएगा या नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article