टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगे पार्थ समथान! बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए बनेंगे खतरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2024, 12:54 PM IST

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 चर्चा में है। मेकर्स शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस शो के लिए कैसी ये यारियां फेम पार्थ समथान और नीति टेलर को अप्रोच किया है।

Image

Khatron Ke Khiladi 14 (credit Pic: Instagram)

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में खिलाड़ी खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक स्टंट होंगे। मेकर्स शो को थाइलैंड या जॉर्जिया में शूट करेंगे। हर साल शो को केपटाउन में शूट किया जाता था। मेकर्स शो के लिए अलग-अलग सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर जोड़ी पार्थ समथान (Parth Samthaan) और नीति टेलर (Niti Taylor) का नाम भी जुड़ गया है।

मेकर्स ने पहले इस शो के लिए नीति टेलर को अप्रोच किया था। अब मेकर्स ने पार्थ को भी खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया है। इसका मतलब है नंदिनी और मानिक की जोड़ी फिर से टीवी पर दिखेंगी। दोनों ने साथ में कैसी ये यारियां में साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अभी तक नीति या पार्थ ने इस शो को साइन नहीं किया है। दोनों की मेकर्स से बात चल रही हैं।

रोहित के शो में नजर आएंगे ये खिलाड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी। शो टीवी पर जून के आखिरी या जुलाई के फर्स्ट वीक में टेलिकास्ट होगा। शो के लिए अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोजा खान उर्फ खानजादी का नाम सामने आया है। मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन हिट रहा था। डिनो जेम्स शो के विनर थे। अर्जित तनेजा शो के फर्स्ट रनरअप और ऐश्वर्या शर्मा सेकेंड रनरअप थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article