Mukesh Khanna Slammed Zeenat Aman Comment In live Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी बेबाक राय दी थी। एक्ट्रेस अपने बयान की वजह से काफी चर्चा में थीं। उनकी इस बयान की सायरा बानो से लेकर मुमताज तक ने आलोचना की थी। अब इस मामले पर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश ने जीनत के बयान पर आपत्ति जताई है।
एक्टर ने कहा, 'हमारे देश के इतिहास और संस्कृति में लिव इन रिलेशनशिप जैसे कोई चीज नहीं होती है। ना ही इस तरह की कभी कोई मान्यता रही है। ये सब बातें विदेशी कल्चर की हैं और वहीं से आया है'।
मुकेश खन्ना का फूटा जीनत अमान पर गुस्सा
उन्होंने आगे कहा, 'जीनत अमान जो बातें कर रही हैं वो हमारे समाज से परे हैं। वो शुरुआत से ही वेस्टर्न लाइफ जी रही हैं। उनके लिए कुछ भी नया नहीं है। जीनत लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कह रही हैं कि इसमें एक लड़का और एक लड़की पति-पत्नी बनकर एक दूसरे को पहचानेंगे। मान लो अगर साथ में रहने के बाद उनके बीच में बात नहीं बनी तो उन पर क्या गुजरेगी। लोगों को कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा सोच समझ लेना चाहिए कि क्या बोल रहे हैं'।
इससे पहले सायरा बानो ने कहा था कि लिव इन रिलेशनशिप एक ऐसी चीज है जिसे हमारा समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। मुमताज ने भी जीनत के इस बयान की आलोचना की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जीनत बन टिक्की से वापसी कर रही हैं। उनके साथ शबाना आजमी और अभय देओल लीड रोल में नजर आएंगे।
