टीवी मसाला

Karan Veer Mehra से शादी थी Nidhi Seth की जिंदगी की बड़ी गलती, कहा 'जैसे ही एहसास हुआ मैंने तभी'...

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage: खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट बने करण वीर मेहरा की एक्स पत्नी निधि सेठ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर संग अपनी शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया है।

Image

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth on Marriage: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा चर्चा में रहे। साल 2023 में करण वीर मेहरा और पत्नी निधि सेठ का तलाक हो गया था, शादी के 2 साल बाद दोनों ने राहें अलग कर ली थी। हालांकि अब एक्टर इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 की वजह से फिर खबरों में आए। ऐसे में एक्स वाइफ निधि सेठ ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा की करण से शादी करना उनकी जिंदगी में अब तक की सबसे बड़ी गलती है। आखिर ऐसा क्यूँ कहा निधि ने जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की एक्स पत्नी निधि सेठ (Nidhi Seth) ने बताया की करण के साथ शादी एक बड़ी गलती थी और जैसे ही उसे एहसास हुआ कि चीजें काम नहीं कर रही हैं, वह बाहर चली गई। परिवार ने उनके फैसले का बहुत समर्थन किया और यही बात उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। साथ ही उन्होंने अपने नए हमसफ़र को लेकर बात करते हुए बताया की वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें दोबारा प्यार मिला। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के परिवारों ने नए रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

साथ ही निधि अब हमेशा के लिए बैंगलोर शिफ्ट हो गईं है साथ ही वह समय-समय पे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए मुंबई आती रहेंगी। बात दें की करण वीर मेहरा रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने जाने से पहले मंदिर में माथा टेका।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article