टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो को अंकित गुप्ता ने मारी लात, इस टीवी सीरियल के लिए कसी कमर

Ankit Gupta out From Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक यह शो अंकित गुप्ता को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है।

Image

Rohit Shetty and Ankit Gupta

Ankit Gupta out From Khatron Ke Khiladi 14: अंकित गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। बीते कई महीनों से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अंकित गुप्ता को अप्रोच किया गया था। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने अंकित गुप्ता के फैन्स को निराश कर दिया है। इन रिपोर्ट्स पर अगर भरोसा किया जाए तो अंकिता गुप्ता (Ankit Gupta) ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के ऑफर को ठुकरा दिया है। जी हां, अंकित गुप्ता अब स्टंट करते नजर नहीं आएंगे।

गॉसिप टीवी के मुताबिक अंकित गुप्ता ने हाल ही में एक न्य टीवी सीरियल साइन किया है। यह शो स्टार प्लस चैनल पर आएगा और इसका टाइटल मेकर्स ने 'ना तुम जानो ना हम' रखा गया है। इस सीरियल में अंकित गुप्ता के अपोजिट लीड रोल में मराठी एक्ट्रेस रुतुजा बागवे नजर आएंगी। इस नए सीरियल में अंकित गुप्ता को देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। अभिनेता के फैन्स खुश हैं क्योंकि उन्हें अंकित को ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए देखना का मौका मिलने वाल है। वहीं कई लोगों को लग रहा है कि अंकित गुप्ता ने रोहित शेट्टी के शो को ठुकराकर बड़ी गलती की है।

बता दें 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से बाहर होने पर अभी तक अंकित गुप्ता ने पुष्टि नहीं की है। दिलचस्प बात यह है कि अंकित गुप का 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन भी ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अंकिता गुप्ता के साथ-साथ 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स ने प्रियंका चाहर चौधरी को भी शो ऑफर किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article