Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स ने साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है। शो में गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद समेत कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। शो के कंटेस्टेंट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। इस बार का खतरों के खिलाड़ी 13 काफी धमाकेदार होने वाला है। रोहित ने इस बार शो का लेवल बढ़ा दिया है। मेकर्स जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 को ऑनएयर करने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो शो से पहला खिलाड़ी बाहर हो गया है। कुंडली भाग्य फेम रुही चतुर्वेदी शो से बाहर हो चुकी हैं। रुही को स्टंट करने में सबसे ज्यादा समय लगा जिसकी वजह से वो शो से बाहर हो गई है। रुही ने पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। रुही का सफर इस शो में बहुत ज्यादा लंबा नहीं रहा।
शो से बाहर हुईं कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस
शो के दूसरे एलिमिनेशन स्टंट में ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेमस, अंजलि आनंद समेत एक और कंटेस्टेंट ने परफॉर्म किया। चारों में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है। हालांकि अभी तक उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस बार शो की प्राइस मनी 50 लाख रुपये है। रोहित शेट्टी का शो जून के आखिरी हफ्ते में ऑनएयर हो सकता है। मेकर्स ने अभी तक शो के प्रीमियर डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन काफी सक्सेफुल रहा था। तुषार कालियाना ने पिछला सीजन जीता था। दर्शकों की उम्मीद थी कि रुबीना दिलैक विनर बन सकती थीं।
