टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13 में ऐश्वर्या शर्मा ने परफॉर्म किया सबसे खतरनाक स्टंट, रोहित शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स रह गए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 24, 2023, 02:28 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13 Promo: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा ने खतरनाक स्टंट परफॉर्म किया है। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में स्टंट के दौरान एक्ट्रेस के कपड़ों में आग लग जाती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13 Promo: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 चर्चा में रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। शो में धमाकेदार स्टंट के साथ- साथ खूब सारा मस्ती और धमाल होता है। रोहित शेट्टी का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम समेत कई स्टार्स ने हिस्सा लिया है। पिछले हफ्ते शो से शीजान खान का पत्ता कटा था। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

प्रोमो में टीवी की बहू ऐश्वर्या शर्मा आग वाला स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। इस स्टंट को करते समय ऐश्वर्या के कपड़ों में आग लग जाती है। एक्ट्रेस अपना स्टंट पूरा करती या नहीं इसके लिए आपको एपिसोड देखना होगा। फैंस एक्ट्रेस के साहस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में एक हैं। शो पर सबसे ज्यादा स्टंट ऐश्वर्या ने किए हैं।

ऐश्वर्या शर्मा ने किया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की साहस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपकी हिम्मत की जितनी तारीफ करें कम है। दूसरे यूजर ने लिखा, आपको देखना का इंतजार नहीं हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, आप मेरी इस शो में फेवरेट हो। ऐश्वर्या को खतरों के खिलाड़ी 13 के बाद बिग बॉस 17 से भी ऑफर मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने पिता नील भट्ट के साथ शो में एंट्री कर सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article