बॉलीवुड

Gadar 2 की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने दिया रिएक्शन, बोले-किस्मत वाला होता है वो बाप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 24, 2023, 02:32 PM IST

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है। फिल्म के सक्सेस पर धर्मेंद्र ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने बताया कि उन्हें गदर 2 कैसी लगी। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म को ब्लॉक बस्टर बनाने के लिए ऑडियंस का शुक्रिया कहा है।

Image

Dharmendra praises Sunny Deol (Credit pic: Instagram)

Gadar 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर इन दिनों यूएस में अपने बेटे सनी देओल के साथ हैं। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 को लेकर रिव्यू दिया है। इसी के साथ बताया कि बतौर पिता वो उनकी फिल्म से कितना खुश है। एक्टर ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक्टर रेड कलर की चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को हैट के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, दोस्तों, किस्मत वाला होता है वो बाप जिसका बेटा कभी बाप बनकर बच्चों का सा प्यार करते हैं।

एक्टर ने आगे लिखा, सनी देओल मुझे गदर 2 की सक्सेस के बाद यूएस लेकर आया है। आप सभी का गदर 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए शुक्रिया। एक्टर के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने की बेटे सनी देओल की तारीफ

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। 22 साल बाद गदर का सीक्वल रिलीज किया गया। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। फिल्म अगले महीने 6 अक्टूबर को जी 5 पर रिलीज होने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article