टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: टूट गई शिव और अर्चना की दोस्ती! बोलीं- कोई मुझे बुरा बोलेगा तो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 17, 2023, 03:35 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 चर्चा में है। शो में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। अर्चना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों हम दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था।

Image

Shiv Thakare and Archana Gautam Fight (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर बज बना हुआ है। खिलाड़ी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स लगातार सेट से अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फैंस इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के सेट पर अर्चना गौतम (Archana Gautam) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के बीच में झगड़ा हुआ था। अब इस झगड़े पर अर्चना गौतम ने रिएक्ट किया है।

अर्चना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि दोनों के बीच लड़ाई क्यों हुई थी। अर्चना ने कहा, लड़ाईयां होती रहती हैं और निश्चित रूप से जब मुझे कुछ गलत कहा जाता है तो मुझे बुरा लगता है। उसने सबके सामने मेरा अपमान किया और मुझे ये बातें पसंद नहीं है। उसने मेरी मां के बारे में गलत बातें कहीं है। हमारे बीच में सब कुछ ठीक है।

अर्चना गौतम ने बताया शिव ठाकरे संग लड़ाई का कारण

रोहित सर ने हमारा पैचअप करवा दिया है। मैं नहीं जानती हूं कि वास्तव में हमारी इक्वेशन क्या है। मैं ये बात अच्छे से जानती हूं कि दोनों कन्या राशि हैं और हम दोनों के बीच इगो का टकराव है। शिव ठाकरे ने कहा, हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। शो का कॉन्सेप्ट है कि हमें एक- दूसरे का हौसला बढ़ाना है। शो में ऐसे कई स्टंट होते है जहां पर आपको मेंटल स्ट्रेंथ का परिचय देना होता है। अर्चना ने गेम को अच्छी तरीके से खेला है। हम दोनों ने साथ में रील बनाई थी। शो में कई बार हमारे बीच झगड़े हो जाते हैं। लेकिन इस गेम के दौरान हमें बस एक दूसरे की सरहाना करना है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article