Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी अपने इंस्टाग्राम पर को - कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते हुए आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी कमर कस ली है। टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) खतरों के खिलाड़ी के सेट पर चोटिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ उनके को स्टार्स ने भी रिएक्ट किया है।
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर हाथों की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस के हाथ में पूरा नीला पड़ गया है। एक्ट्रेस ने अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस काफी उदास नजर आ रही है। इस फोटो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।
खतरों के सेट पर चोटिल हुई ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ समय पहले ही स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहा है। एक्ट्रेस शो में पत्रलेखा का किरदार निभाती थी। एक्ट्रेस को इस किरदार से घर-घर में पहचान मिली। रोहित के शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, शीजान खान, अंजुम फकीह समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। ऐश्वर्या की फोटो ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
खतरों के खिलाड़ी में सेलेब्स मुश्किल स्टंट करते हुए नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये शो अगले महीने ऑन एयर हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है। हर कोई शो के प्रीमियर डेट का इंतजार कर रहा है।
