टीवी मसाला

'मुझे रूल्स समझाने मत बैठना...'- KBC 17 में अमिताभ बच्चन के सामने बच्चे ने की बदतमीजी, वीडियो देख भड़के दर्शक

Kaun Banega Crorepati 17 Kid Misbehaves With Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे बच्चे की हरकतें देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने बच्चे पर नाराजगी भी जाहिर की।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

Kaun Banega Crorepati 17 Kid Misbehaves With Amitabh Bachchan: टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' ने छोटे पर्दे पर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करने के साथ-साथ उनसे निजी बातें भी करते हैं। लेकिन हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 17' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में अमिताभ बच्चन के सामने एक बच्चा हॉटसीट पर बैठा नजर आया, जिसके बर्ताव ने दर्शकों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) में इशित भट्ट नाम के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलने की कोशिश की। लेकिन गेम शुरू होने से पहले ही इशित भट्ट ने ओवरकॉन्फिडेंट दिखाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने अमिताभ बच्चन से पहले ही कह दिया, "मुझे सारे रूल्स पता हैं तो मुझे रूल्स समझाने मत बैठना।" वहीं जब अमिताभ बच्चन ने बच्चे से सवाल किया 'इनमें से कौन सा भोजन सुबह खाया जाता है?' इसपर इशित भट्ट ने जवाब दिया कि ऑप्शन के बगैर बोल रहा हूं 'ब्रेकफास्ट।' अमिताभ बच्चन के ऑप्शन बताने पर बच्चे ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) के वायरल वीडियो में आगे दिखाया गया कि अगले सवाल पर भी बच्चे ने ऑप्शन सुने बगैर ही जवाब दे दिया और अमिताभ बच्चन को सवाल तक पूरा नहीं करने दिया। वहीं जब शो में अमिताभ बच्चन ने बच्चे से रामायण से जुड़ा सवाल पूछा 'वाल्मीकि रामायण के पहले अध्याय का नाम क्या है?' इसपर बच्चे को जवाब नहीं मालूम था, जिससे उसने ऑप्शन की जिद्द करनी शुरू कर दी। वहीं उसने अयोध्या कांड को अपना जवाब बताया और ओवरकॉन्फिडेंस दिखाना शुरू कर दिया। लेकिन बच्चे का ये जवाब गलत निकला।

KBC 17 के इस वीडियो को देख भड़के दर्शक

'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) के इस वीडियो को देख दर्शक भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा, "ठीक है अगर आपके बच्चे को ज्ञान है, लेकिन अगर उसमें संस्कार नहीं हैं, बड़ों से बात करने की तमीज नहीं है तो वो कभी सफल नहीं हो सकता। अगर मैं अमिताभ बच्चन की जगह होता तो मैं उसे तमाचा मार चुका होता और फिर सवाल करता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर ये स्क्रिप्टेड नहीं है तो बच्चे को मेडिकल हेल्प की जरूरत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिग बी को सलाम है, उन्हें पता है कि बदमाश बच्चों से कैसे निपटना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article