टीवी मसाला

KBC 16: नाती-पोतों ने 'कल्कि 2898AD' के लिए अमिताभ बच्चन को किया ट्रोल, बोले- आपकी फिल्म हमारे समझ नहीं आई

Amitabh Bachchan Grandchildren Roasted Him For Kalki 2898 AD In KBC 16: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन खूब रंग जमा रहे हैं। लेकिन बीते दिन के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी 'कल्की 2898 एडी' के लिए उनके नाती-पोतों ने मजाक बनाया था।

Image

अमिताभ बच्चन की 'कल्कि 2898 एडी' का नाती-पोतों ने बनाया मजाक

Amitabh Bachchan Grandchildren Roasted Him For Kalki 2898 AD In KBC 16: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने बाकी सीजन की तरह इस बार भी लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। अमिताभ बच्चन शो में कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब तो करते ही हैं, साथ ही अपने किस्से भी उनके साथ साझा करते हैं। खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन से जुड़े ये किस्से सुनकर न केवल कंटेस्टेंट्स खुश होते हैं, बल्कि दर्शकों को भी खुशी महसूस होती है। वहीं बीते दिन के एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बताया कि 'कल्की 2898 एडी' देखने के बाद उनके नाती-पोतों ने उनका मजाक उड़ाया था।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कंटेस्टेंट संग बातचीत के दौरान इस किस्से का खुलासा किया। दरअसल, कंटेस्टेंट ने 40,000 ये से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें हॉलीवुड की साईंटिफिक फिल्में पसंद हैं। इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें उन लोगों के प्रति हैरानी होती है जो विज्ञान आधारित फिल्मों का लुत्फ उठाते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में कहा, "नहीं भाईसाहब, हमको बहुत आश्चर्य होता है जो लोग ये 'इंटरस्टेलर' वगेरह देखते हैं। हम भी देखे दो-तीन बार उसको, अभी तक हमको समझ नहीं आया कि क्या फिल्म थी वो।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "सर हमारे बच्चे लोग जो हैं, नाती-पोते बोले कि जबरदस्त पिक्चर है। हम देखे, हमको समझ नहीं आया। फिर उन्होंने एक तंज मारा कि आपकी 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) भी हमें समझ नहीं आई। क्योंकि उस फिल्म में 'महाभारत' के साथ विज्ञान भी है। उसमें जहां साइंस और फिक्शन था, वो उनको बहुत पसंद आया। बाकी जो इतिहास था हमारा, जो संस्कार थे पुराने महाभारत से, वो उनको समझ में नहीं आए। वो तंज मारते रहते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article