बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को अवॉर्ड मिलने पर भी नहीं दी बधाई, बोले- 'काम के लिए देर हो रही..'

Amitabh Bachchan Did not Wish Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत मिली है। इस मौके पर वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आई हैं। इस अवॉर्ड के जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू को लेकर कोई भी बधाई वाला पोस्ट शेयर नहीं किया है।

Image

Amitabh Bachchan did not wish Aishwarya Rai Bachchan for her win at SIIMA Awards

Amitabh Bachchan Did not Wish Aishwarya Rai Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों की तारीफ करते नजर आते हैं। खासकर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के अच्छे काम के लिए वह हमेशा सराहना करते हैं। हालांकि अब फैंस को अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बात खटक रही है। बिग बी इन दिनों अपने शूटिंग शेड्यूल को लेकर काफी ट्वीट शेयर कर रहे हैं, केबीसी की शूटिंग के साथ ही वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के चलते भी काफी बिजी हैं। इस बीच हाल ही में अमिताभ की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद फैंस से लेकर कई स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। पर अभी तक अमिताभ ने इसको लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं कियाा है। जो बात फैंस को काफी अजीब लग रहा है। यहां अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari and Siddharth Wedding: न कोई ढोल नगाड़े न शोर-शराबा, मंदिर में 7 फेरे लेकर सिद्धार्थ की हो गईं अदिति, देखे तस्वीरें

Aishwarya Rai को अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं दी बधाई?

हाल ही में, ऐश्वर्या राय बच्चन ने पोन्नियिन सेलवन 2 में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए SIIMA 2024 बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 16 सितंबर, 2024 को, अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर एक नई पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'काम के लिए लेट हो गया हूं.. अब जल्दी पहुंच रहा हूं।' अमिताभ ने बहू की जीत पर कुछ भी शेयर नहीं किया है।

जबकि उससे एक दिन पहले ही अमिताभ ने बेटे अभिषेक की तरीफ में एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म मनमर्जियां में अभिषेक की परफॉर्मेंस की सराहना की थी। अभी तक बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने ऐश्वर्या की इस जीत को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article