Karishma Tanna Shows Boss Lady Look: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करिश्मा तन्ना ने टीवी पर रहते हुए कई हिट शोज दिये हैं। साथ ही करिश्मा तन्ना ओटीटी और बॉलीवुड तक भी अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं। करिश्मा तन्ना जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की कुछ ही दिनों पहले गोद भराई और बेबी शावर हुआ था। इसके अलावा करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) अक्सर प्रेग्नेंसी में फोटोशूट साझा करती नजर आती हैं हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बॉस लेडी वाला अवतार दिखाती नजर आईं। करिश्मा तन्ना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जीवन में ऐसे दौर आते हैं और...', तकिए में मुंह छुपाकर फूट फूटकर रोए Parth Samthaan, फैंस को हुई टेंशन

करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा
बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बांगेरा शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ने फरवरी, 2022 में शादी रचाई थी। करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने अप्रैल के महीने में फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी। वहीं अगस्त 2026 तक उनके घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। करिश्मा तन्ना के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था।
