बॉलीवुड

Mili Box Office Collection Prediction: कैटरीना की फोन भूत को नहीं पछाड़ पाएगी जाह्नवी की फिल्म, जानें पहले दिन होगी कितनी कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 04:38 PM IST

Mili Box Office Collection Prediction Day 1: जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं?

Image

janhvi kapoor (credit pic: instagram)

Mili Box Office Collection Prediction Day 1: जाह्नवी कपूर (Janhvh Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिली (Mili) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों का अच्छ रिस्पॉन्स मिला है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। एक्ट्रेस पहली बार अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये की लागत आई है। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' अपने ओपनिंग डे पर 80 लाख से 1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। जाह्नवी की फिल्म मिली साउथ का हिंदी रीमेक है। ये मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को साउथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जाह्नवी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को दर्शका का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन मिली के साथ कैटरीना कैफ की फोन भूत भी रिलीज हुई है। फोनभूत कॉमेडी हॉरर फिल्म है। ऐसे में ओपनिंग डे पर कैटरीना और जाह्नवी की फिल्म के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती हैं।

सर्वाइवर की कहानी है मिली

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली एक सर्वाइवर की कहानी है जो कोल्ड स्टोर रूम में बंद हो जाती हैं। मिली अपने आपको ऐसी परिस्थिति में कैसे जिंदा रखती हैं, इसी पर आधारित है फिल्म की कहानी। फिल्म में जाह्नवी के अलावा सनी कौशल और मनोज पहवा मुख्य भूमिका में हैं।

फोनभूत, मिली के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डब्ल एक्सएल भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन तीनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जल्द रिलीज किया जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article