Karan Kundrra To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Post Leap: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि इसमें लीप आने वाला है, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) भी इसे अलविदा कह देंगे। लीप की अटकलों के बीच ये भी बताया जा रहा है कि शो में करण कुंद्रा या शहीर शेख, हर्षद चोपड़ा को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि इस बात की सच्चाई भी अब सामने आ चुकी है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद शहीर शेख एंट्री मारने वाले थे। हालांकि उनके शो में कदम रखने की बात पूरी तरह से अफवाह साबित हुई। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्टर इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट में बिजी हैं। राजन शाही संग उनका अच्छा बॉन्ड है, लेकिन वह इस वक्त टीवी पर वापसी नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि शहीर शेख पहले ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दूसरे हिस्से 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में लीड रोल निभा चुके हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर से एंट्री मारेंगे करण कुंद्रा
वहीं करण कुंद्रा को लेकर भी खूब अटकलें लग रही थीं कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद बतौर लीड नजर आ सकते हैं। लेकिन उनसे जुड़ी बात भी अफवाह ही निकली। करण कुंद्रा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्टर पहले भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुके हैं, ऐसे में वह दोबारा उसी शो में कदम नहीं रखना चाहते। इसके अलावा करण कुंद्रा अब अपने बॉलीवुड और ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।
