सोनी टीवी का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में से एक है। इस शो का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं। उनकी जोक्स पर हर कोई हंसता है। कपिल का इनोसेंट चेहरा और नैचुरल कॉमिक टाइमिंग के फैंस दीवाने हैं। कपिल शर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन टेलीप्राम्टर पर देखकर जोक्स सुनाते हैं। कॉमेडियन के इस वीडियो पर फैंस ने जहां सपोर्ट किया है। वहीं, कपिल ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।
वीडियो में यूजर बैकग्राउंड ग्लास को बड़ा करके दिखाता है जिसमें मॉनीटर पर चलने वाली लाइंस का रिफ्लेक्शन साफ- साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वो शख्स कहता है कि मुझे लगता था कि कपिल सभी जोक्स खुद सुनाता है। लेकिन ये देखो टेलीप्राम्टर से पढ़कर सुना रहा है। देखों स्क्रीन धीरे- धीरे ऊपर भी जा रही है।
कपिल शर्मा की खुली पोल
इस वीडियो के बचाव में फैंस ने कहा कि ये जरूरी प्रोसेस और सभी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। एक फैन ने लिखा कि हम सभी जानते हैं कि इसके पीछे राइटर की टीम होती है और वो अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, सभी लाइन को सही तरीके से याद रखना बहुत मुश्किल है। तीसरे यूजर ने लिखा, न्यूज एंकर भी टेलीप्राम्टर का इस्तेमाल करते हैं। लोगों का कहना हैं कि कपिल शर्मा का काम लोग एंटरटेन करना है और वो अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाते हैं।
कपिल के शो में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, काजोल , अजय देवगन, दीपिका पादुकोण से लेकर रणवीर सिंह तक बड़े सेलेब्स आते रहते हैं। पिछले साल कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर स्टैंड अप कॉमेडी शो आई एम नॉट डन येट किया था। कॉमेडियन के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
