टीवी मसाला

प्रधानमंत्री मोदी की मां की मृत्यु से दुखी कपिल शर्मा ने किया ट्वीट, बोले 'मां का दुनिया से चले जाना...'

Kapil Sharma and other TV celebs on PM Narendra Modi’s mother Heeraben: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की हीराबेन को आखिरी विदाई दी है। कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी,मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है।

Image

प्रधानमंत्री मोदी की मां की मृत्यु से दुखी कपिल शर्मा ने किया ट्वीट

Kapil Sharma and other TV celebs on PM Narendra Modi’s mother Heeraben: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का देहान्त की खबर से लोगों में शोक का माहौल है। प्रधानंत्री मोदी की मां की मृत्यु की खबर जैसे ही मीडिया में आई, वैसे ही लोगों उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने लगे। प्रधानमंत्री मोदी हर बड़े मौके पर अपनी मां से आशीर्वाद लेने के लिए जाते थे। कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी का अंतिम संस्कार किया है। प्रधानमंत्री मोदी की मां की मृत्य से टीवी इंडस्ट्री में भी दुख का माहौल है और कलाकार लगातार ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां को श्रद्धांजलि पेश की है।

कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं, ओम शांति।'

कपिल शर्मा के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी की मां को प्रणाम किया है। स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।'

बिग बॉस से मशहूर हुई शहनाज गिल ने भी ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी की मां को अंतिम विदाई दी है। शहनाज गिल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री मां की मृत्यु की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। मां और बेटे के रिश्ते से ज्यादा अनमोल रिश्ता कोई दूसरा नहीं होता है। ओम शांति।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article