टीवी मसाला

'कपिल शर्मा शो' फेम Atul Parchure का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

Atul Parchure Passes Away: 'कपिल शर्मा शो' फेम अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। 57 साल की उम्र में अतुल परचुरे ने अंतिम सांसें ली। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। एक्टर की मौत के बाद से सिनेमा जगत में मातम छाया हुआ है। अतुल परचुरे की मौत से फैंस को झटका लगा है।

Image

Atul Parchure

Atul Parchure Passes Away: 'कपिल शर्मा शो' फेम अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। अतुल परचुरे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। 57 साल की उम्र में अतुल परचुरे ने अंतिम सांसें ली। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे, लेकिन आज एक्टर इस लड़ाई से जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक्टर की मौत के बाद से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी शादार एक्टिंग से लोगों का दीवाना बनाने वाले अतुल परचुरे की मौत से सभी को झटका लगा है। बता दें कुछ साल पहले ही अतुल परचुरे को अपनी बीमारी का पता लग पाया था। अतुल परचुरे 'कपिल शर्मा शो' में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर कैंसर के बाद से काफी ज्यादा कमजोर हो गए थे। अतुल परचुरे अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए हैं। बता दें एक्टर के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटी है।

इन शो और फिल्मों में भी आए नजर

कपिल शर्मा शो के अलावा एक्टर कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे शो में अपना जादू दिखा चुके हैं। फैंस उनके कॉमेडे के दीवाने थे। टीवी सीरियल्स के अलावा अतुल अपनी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें एक्टर शाहरुख खान के साथ बिल्लू में नजर आ चुके हैं। वही सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर में और अजय देवगन के साथ ऑल द बेस्ट में भी दिखाई दे चुके हैं। अतुल फिल्म क्योंकि, सलाम-ए-ईश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और खिचड़ी जैसी कई फिल्में में नजर आ चुके हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article