टीवी मसाला

Kapil Sharma को बर्बादी की खाई में धकेलने वाला था इस हसीना का प्यार, गिन्नी संग शादी कर पटरी पर लौटी जिंदगी

Kapil Sharma Almost Destroy Due To His This Relationship: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की कहानी बेहद फिल्मी है। दोनों की मुलाकात कॉलेज में ही हो गई थी। लेकिन शादी तक बात बहुत बाद में पहुंची। गिन्नी संग शादी से पहले कपिल शर्मा की जिंदगी में एक और हसीना आई। लेकिन इस रिलेशनशिप ने उन्हें काफी हद तक बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया था।

Image

फोटो क्रेडिट- कपिल शर्मा इंस्टाग्राम, फैनपेज

Kapil Sharma Almost Destroy Due To His This Relationship: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपिल शर्मा ने 'लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' व 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए खूब वाहवाही बटोरी। इन शोज से कपिल शर्मा की लोकप्रियता सातवें आसमान पर भी पहुंच गई थी। कपिल शर्मा के करियर से इतर उनकी और गिन्नी चतरथ की प्रेम कहानी भी खूब पॉपुलर है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। लेकिन बता दें कि गिन्नी चतरथ संग शादी से पहले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी ही कलीग के प्यार में घिर गए थे। हालांकि इस प्यार ने उन्हें जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंचा दिया था, जहां उनके हाथ में कुछ नहीं बचा था और चारों ओर सिर्फ मुश्किलें ही थीं।

कौन थी आखिर वो हसीना

गिन्नी चतरथ संग शादी से पहले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी ही कलीग प्रीति सिमोस को दिल दे बैठे थे। प्रीति सिमोस और कपिल शर्मा ने करीब 7 सालों तक साथ में काम किया। दोनों ने साथ में पहले 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया और उसके बाद 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के लिए पार्टनरशिप भी की। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे, हालांकि आधिकारिक रूप से उन्होंने कभी भी इस रिश्ते का ऐलान नहीं किया। वहीं 2017 में ही कपिल शर्मा और प्रीति सिमोस अलग हो गए। लेकिन ये अलगाव आसानी से नहीं बल्कि उथल-पुथल से हुआ। जहां एक तरफ प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा के खिलाफ मीडिया में काफी कुछ कहा तो वहीं दूसरी ओर कपिल ने भी प्रीति सिमोस व उनकी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रीति सिमोस के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंचे थे कपिल शर्मा

जी न्यूज के मुताबिक, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कंप्लेंट कॉपी सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी, जिसमें उन्होंने प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस को फ्रॉड बताया था। कपिल ने प्रीति और नीति के खिलाफ बयान में कहा था, "प्रीति और नीति की जिम्मेदारी थी सेलिब्रिटी गेस्ट को हैंडल करना और उनकी जानकारी मुझे देना। लेकिन दोनों के सहयोग में कमी और मुझे वक्त पर न बताने के कारण कई सेलेब्स मुझसे नाराज हुए। उन्होंने मेरे साथी कलाकार और मेरे बीच गलतफहमी बढ़ाने की भी कोशिश की। प्रीति और नीति के मिस-कम्यूनिकेशन की वजह से कई सितारे मुझसे नाराज हुए और इससे मेरी छवि को नुकसान पहुंचा। मुझे एहसास हुआ कि जिन लोगों पर मैंने सबसे ज्यादा भरोसा किया था, उन्होंने ही मेरी छवि को बिगाड़ दिया।"

प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा से मांगे थे 25 लाख रुपये

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी शिकायत में बताया था कि साल 2016 में उनकी प्रीति और नीति सिमोस के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। हालांकि वे दोबारा साथ काम करने के लिए लौटीं, लेकिन जब मुझे पता चला कि इन्होंने मेरा काम बिगाड़ने की कोशिश की है तो मेरी इनके साथ बहस हुई। मार्च 2017 में इन्होंने शो छोड़ दिया। कपिल शर्मा ने बताया कि 2017 में ही उनके एक दोस्त गुरजोत ने प्रीति से कैफे में मुलाकात की, जहां दोनों ने कपिल शर्मा और उनके काम के बारे में भी बात की। लेकिन गुरजोत ने बताया कि कपिल शर्मा से बदला लेने के लिए प्रीति ने उनके खिलाफ जानकारियां एंटरटेनमेंट पोर्टल्स को दी हैं। वहीं जब प्रीति सिमोस को ऐसा करने से मना किया गया तो उन्होंने बदले में 25 लाख रुपये मांगे।

प्रीति सिमोस ने खा ली थी कपिल शर्मा को बर्बाद करने की कसम?

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने प्रीति सिमोस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत में ये भी बताया था कि वह उनसे बात करने के लिए उनके घर भी गए थे। कपिल ने कहा था, "मैंने प्रीति से अनुरोध किया कि वो ये सब खत्म कर दे। लेकिन उसने मुझसे कहा कि मैं उसके बिना इंडस्ट्री में कुछ नहीं हूं और वो मुझे नहीं छोड़ने वाली। वो मुझे इंडस्ट्री से साफ कर देगी और अगर मैं चाहता हूं कि ये सब खत्म हो जाए तो मुझे उसे 25 लाख रुपये देने होंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article