टीवी मसाला

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: सृति झा-अर्जित तनेजा के शो पर लगेगा ताला, इस दिन रिलीज होगा आखिरी एपिसोड

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye Sriti Jha And Arjit Taneja Show To Off Air Soon: टीवी के चर्चित एक्टर सृति झा और अर्जित तनेजा स्टारर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। शो बीते कई वक्त से अच्छी टीआरपी पाने की आस में है, लेकिन इसकी रेटिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

Image

'कैसे मुझे तुम मिल गए' पर लगेगा ताला

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye Sriti Jha And Arjit Taneja Show To Off Air Soon: टीवी के चर्चित एक्ट्रेस सृति झा और एक्टर अर्जित तनेजा इन दिनों जीटीवी के 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में नजर आ रहे हैं। सृति झा और अर्जित तनेजा स्टारर ये शो साल 2023 में 27 नवंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें दो ऐसे लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं जो एक-दूजे से बिल्कुल अलग होते हैं। 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और सृति झा (Sriti Jha) की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। लेकिन बीते कुछ महीनों से शो की टीआरपी गिरती ही जा रही है और लाख कोशिशों के बाद भी ये ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब खबर आई है कि जल्द ही अर्जित तनेजा और सृति झा स्टारर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' पर ताला लगने वाला है।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और सृति झा (Sriti Jha) स्टारर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं इसकी जगह शगुन पांडे और मोहक माटकर स्टारर 'सरू' रिलीज होगा। बताया जा रहा है कि 'कैसे मुझे तुम मिल गए' का आखिरी एपिसोड 4 मई, 2025 को रिलीज होगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक सृति झा या अर्जित तनेजा की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं 'कैसे मुझे तुम मिल गए' के बंद होने की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

बता दें कि इस सप्ताह भी सृति झा (Sriti Jha) और अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) के 'कैसे मुझे तुम मिल गए' (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) को 0.5 टीआरपी मिली है। जबकि पिछले सप्ताह ये रेटिंग 0.6 थी। शो में नई किरदारों की एंट्री के बाद भी इसकी टीआरपी रेटिंग नहीं बढ़ रही है। ऐसे में चैनल अब नए सीरियल के साथ इसे रिप्लेस करने के लिए तैयार है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article