टीवी मसाला

Jhanak के बंद होने की खबर पर अब लीड एक्ट्रेस रिया शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां मैंने भी सुना था और...

Riya Sharma Breaks Silence On Jhanak Off Air Rumor: टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही इसपर ताला लगने वाला है। सीरियल 'झनक' के सितंबर के अंत तक बंद होने की बात सामने आई है। लेकिन अब इस मामले पर खुद रिया शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- रिया शर्मा इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Riya Sharma Breaks Silence On Jhanak Off Air Rumor: टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'झनक' की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से ही सीरियल ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। लेकिन जनरेशन लीप के बाद 'झनक' की टीआरपी सुधरने की जगह और गिरती चली गई। सीरियल की हालत देख कई बार इसके बंद होने की खबरें भी सामने आईं। वहीं बीते दिन भी 'झनक' को लेकर कहा गया कि इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अब इस मामले पर 'झनक' (Jhanak) की लीड एक्ट्रेस रिया शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि 'झनक' के बंद होने की खबर खुद उन्होंने भी सुनी है।

'झनक' (Jhanak) के बंद होने की अफवाहों को लेकर रिया शर्मा ने इंडिया फोरम से बातचीत की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "हां मैंने भी इस बारे में न्यूज सुनी है। मुझे सुबह से ही इस सिलसिले में टैग किया जा रहा है। लेकिन हमारी टीम के मुताबिक, ये सब सिर्फ अफवाहें हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है तो चलिए सकारात्मक बातें करते हैं। अभी के लिए तो शो चल रहा है और उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में सीरियल को अच्छी रेटिंग मिलेंगी।" बता दें कि 'झनक' को बीते सप्ताह भी 1.2 टीआरपी रेटिंग ही मिली थी।

'झनक' (Jhanak) के बंद होने की अफवाहों पर दर्शकों ने भी खूब रिएक्शन दिया था। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो 'झनक' के बंद होने से खुश भी नजर आए। क्योंकि उनका कहना है कि शो की कहानी बिल्कुल पहले सीजन की तरह है, जो कि बोरिंग लग रही है। बता दें कि 'झनक' में लीप से पहले कृषाल आहूजा, हिबा नवाब और चांदनी शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की थी। सीजन 1 में तो लव ट्रायएंगल दिखा ही, वहीं अब सीजन 2 में भी वही हाल नजर आया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article