बॉलीवुड

Tiger Shroff Firing Case: इमरान हाशमी-सलमान खान के घर की रेकी के थे आदेश, हमले के पीछे थे ये 3 मकसद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से जुड़ी अहम खबर सामने आई है, जिसके अनुसार हमलावरों को अपने आकाओं से इमरान हाशमी, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के घर की रेकी के आदेश थे।

Image

Tiger Shroff Firing Case: इमरान हाशमी-सलमान खान के घर की रेकी के थे आदेश, हमले के पीछे थे ये 3 मकसद

Tiger Shroff Firing Case Latest Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार शूटर्स को इमरान हाशमी, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेताओं के घर की रेकी के आदेश थे। हमलावर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे ताकि इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा किया जा सके। टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद से ही मुंबई पुलिस हरकत में है और मामले में लगातार बड़े एक्शन ले रही है। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनसे पूछताछ में बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने घर में किया बवाल, Kanika Mann से की गंदी लड़ाई, गुल्लू को कहा- 'नाली का कीड़ा'

टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर अतुल सिंह को मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर बॉलीवुड को 3 बड़े मकसदों से निशाना बना रहे थे। ये तीन बड़े मकसद लोगों में डर फैलाना, बॉलीवुड में गैंग का दबदबा पैदा करना और बड़े-बड़े स्टार्स से पैसे ऐंठना थे। इसी प्लान को अंजाम देने के लिए इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को निशाना बनाने की प्लानिंग हो रही थी, जिसमें सबसे पहले टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: EXCL: सैफ अली खान और यश के 'रावण' बनने पर Aarya Babbar ने किया रिएक्ट, बोले 'फिल्म की सफलता ही...'

Tiger Shroff और Bollywood इंडस्ट्री को महाराष्ट्र सरकार ने दिया आश्वासन

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में है और पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। अब तक इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस लगातार इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ही ये खुलासे हुए हैं कि हमलावर बड़े प्लान के तहत बॉलीवुड को निशाना बना रहे थे ताकि सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी उनका डर बैठ जाए। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है और गैंग से जुड़े छोटे-बड़े सभी गैंगस्टर्स को दबोचने में जुटी हुई है।

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, जिन्होंने एक्टर को भरोसा दिया कि एक भी हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा। एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद टाइगर श्रॉफ कुछ दिन ब्रेक पर थे लेकिन अब वो अपना काम दोबारा शुरू कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। महाराष्ट्र सरकार इस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रही है क्योंकि इस तरह के हमले महाराष्ट्र की शांति व्यवस्था से जुड़े हुए हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article