Jhanak To Take 20 Years Generation Leap Current Cast To Make Exit Soon: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा स्टारर 'झनक' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। हालांकि बहुत बार 'झनक' की कहानी लोगों को उलझी हुई महसूस हुई। कुछ वक्त पहले झनक में पांच साल का लीप आया था, जिसके बाद झनक कश्मीर की कली से गांव की गोरी बन गई। वहीं कहानी ने भी नया रुख ले लिया। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'झनक' (Jhanak) में एक बार फिर से लीप आने वाला है। लेकिन इस बार ये चार या पांच साल का लीप नहीं बल्कि 20 साल का जनरेशन लीप होने वाला है।
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'झनक' (Jhanak) में 20 साल का जनरेशन लीप आएगा। पहले जहां इस शो से केवल कृषाल आहूजा (Krushal Ahuja) का पत्ता कटने की खबर आई थी तो वहीं अब बताया जा रहा है कि इसकी पूरी कास्ट ही 'झनक' को अलविदा कह देगी। इस बात की पुष्टि 'झनक' से जुड़े सूत्रों ने की है। सूत्रों का कहना है कि कृषाल आहूजा के साथ-साथ हिबा नवाब और चांदनी शर्मा भी 'झनक' को बाय-बाय कह देंगे और सीरियल की स्टोरी लाइन में भी बड़ा बदलाव होगा। 'झनक' से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "शो की पूरी कास्ट को फिर से बदला जाएगा और अभी जो कलाकार इसमें मौजूद हैं, वो इसे अलविदा कह देंगे।"
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) में पहले भी जनरेशन लीप की खबरें सामने आई थीं, लेकिन आईपीएल के कारण शो को आगे बढ़ा दिया गया था। सीरियल के लिए 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस शाइनी दोशी को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने सीरियल का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह उस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं जिसमें लीप आएगा और इसकी नई कहानी शुरू होगी।
