This TV Actress To Play Lead Role In Jhanak Post Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने साल 2023 से टीवी की दुनिया में अपनी धाक जमाई हुई है। सीरियल में हिबा नवाब और कृषाल आहूजा ने मुख्य भूमिका अदा की थी और दोनों की केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन बीते कुछ वक्त से 'झनक' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। वहीं इसकी कहानी ने भी दर्शकों का सिर दर्द कर दिया है। सीरियल को लेकर दर्शकों का कहना है कि इतना लंबा वक्त बीतने के बाद भी उन्हें सुकून से झनक और अनिरुद्ध को साथ देखने का मौका नहीं मिला। 'झनक' (Jhanak) की गिरती टीआरपी देख मेकर्स ने सीरियल में जनरेशन लीप लाने का फैसला किया है, जिसके बाद कहानी नई स्टार कास्ट के साथ शुरू होगी। लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिन्होंने 'झनक' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। हालांकि अब एक एक्ट्रेस पर आकर मेकर्स की सूई टिकी है।
गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'झनक' (Jhanak) के लिए अभी तक ऐश्वर्या शर्मा से लेकर शाइनी दोशी जैसी कई हसीनाओं को अप्रोच किया गया, लेकिन सबने एक-एक कर शो को ठुकरा दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि सीरियल के लिए एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा पर मेकर्स की सूई टिकी है, साथ ही वह बतौर लीड एक्ट्रेस शो के लिए चुन ली गई हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स या फिर खुद ट्विंकल अरोड़ा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है, ऐसे में इसकी आधिकारिक पुष्टि करना मुश्किल है।
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) का कुछ दिनों पहले प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि झनक अनिरुद्ध के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखती है, लेकिन वो सपना उसका पूरा नहीं हो पाता है। ये प्रोमो वीडियो देखते ही दर्शकों ने मेकर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
