टीवी मसाला

Exclusive: लीप से पहले इस हसीना ने कहा 'झनक' को गुडबया, कहा 'हिस्सा बने रहने में कोई उत्सुकता नहीं...'

Kajal Pisal Quits Jhanak: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' में 20 साल का लीप आने वाला है। कहानी में तनुजा बसु का किरदार निभा रहीं काजल पिसाल ने शो को अलविदा कह दिया है। टेली टॉक संग बातचीत के दौरान काजल पिसल ने शो छोड़ने का कारण बताया। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये एक्सक्लूसिव खबर।

Image

Kajal Pisal Quits Jhanak

Kajal Pisal Quits Jhanak: हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर सीरियल 'झनक' इन दिनों अपने अपकमिंग लीप की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। साल 2023 से ये शो लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। शो ने शुरुआती दिनों में तो खूब टीआरपी बटोरी लेकिन उसके बाद मानों इसे नजर लग गई। काफी महीनों से झनक को टीआरपी में अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही जिसके चलते मेकर्स ने लीप लाने का फैसला लिया। इस बीच सीरियल में तनुजा बसु का किरदार निभा रहीं काजल पिसाल ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कि वो शो छोड़ने वाली हैं।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान काजल पिसाल (Kajal Pisal) कहती हैं 'लीप के बाद मैं 'झनक' (Jhanak) में नहीं रहूंगी क्योंकि यह एक जनरेशन लीप है। हालांकि, जब शो ने पाँच साल का लीप लिया था तो छलांग छोटी थी। इसलिए इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा।मैं इसे जारी रखने के लिए बहुत उत्सुक नहीं हूँ। इसलिए मैंने बहुत प्यार से कहा कि चलो इसके बाद कुछ अच्छा करते हैं। हां, जहां तक मैं सुन रहा हूं, पूरी स्टार कास्ट बदल रही है। हमें इंस्टाग्राम से पता चलता है कि येकास्ट हो रही है, वो कास्ट हो रही है।'

काजल पिसाल को यकीन नहीं हो रहा है कि झनक में लीप आने वाला है और पूरी स्टारकास्ट बदल जाएगी। एक्ट्रेस को सीरियल से काफी लगाव है और उन्होंने नए आने वाले कलाकारों को शुभकमाएं भी दी। काजल का तनुजा बसु किरदार नेगटिव था। रुमर्स उड़ रहे हैं कि निया शर्मा और एरिका फर्नांडिस शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस लीप से 'झनक' की टीआरपी को फायदा होगा या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article